बिहारः तेज प्रताप यादव के विधानसभा सीट बदलने पर भाजपा नेताओं ने ली चुटकी, कहा- हार तय है

पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं नेताओं की एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव में आरजेडी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के अपने विधानसभा क्षेत्र बदलने और हसनपुर से चुनाव लड़ने की खबर पर बीजेपी नेताओं ने चुटकी ली है। भाजपा नेता और राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने कहा कि तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव चाहे सीट बदले और कहीं से भी चुनाव लड़े, आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी हार निश्चित है।

bihar assembly election 2020 bjp leader statement on tej pratap yadav

संजय मयूख का कहना है कि बिहार ने 15 साल छद्म गुदड़ी के लाल का शासन देखा है और इस दौरान हुए 118 से अधिक नरसंहार और दंगों को भी देखा है। बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूल सकती। संजय मयूख ने ये भी कहा कि लालू यादव के शासनकाल को अदालत ने जंगलराज बताया था और इसे हम न भूले हैं, न भूलेंगे।

वहीं बिहार बीजेपी के प्रवक्ता संजय टाइगर ने चुटकी लेते हुए कहा कि तेज प्रताप यादव पिछली बार नीतीश जी के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। इसलिए चुनाव जीत गए थे। इस बार दोनों भाई कहीं से भी चुनाव लड़ लें, उनकी हार निश्चित है। संजय टाइगर का दावा है कि तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के साथ जनता का समर्थन नहीं है और उनका विरोध पार्टी के अंदर भी हो रहा है।

बिहार बीजेपी प्रवक्ता संजय टाइगर ने एनडीए के अंदर लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं के अलग सुर का भी जवाब दिया। संजय टाइगर का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगा और जिस तरह का लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन रहा था उसे दोहराएगा। वहीं आरजेडी 2010 की तरह आगामी विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखेगी। पार्टी नेता प्रतिपक्ष पद पाने के लायक सीट भी नहीं ला पाएगी।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: पति Tej Pratap Yadav के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी Aishwarya Rai | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+