बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने एक बार फिर 6 बागियों को पार्टी से किया बाहर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज नेताओं ने पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस मामले में कई राजनीतिक दलों ने अपने बागी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इसी कड़ी में भाजपा ने भी पार्टी लाइन से बाहर जा रहे नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है। पार्टी आलाकमान ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

bihar assembly election 2020 bjp expelles 6 more leader from party

भाजपा ने पार्टी के दो वर्तमान और तीन पूर्व विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सभी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। जिन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है वो विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज थे और अपने क्षेत्र से बागी उम्मीदवार के रूप में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

इनके साथ पूर्व विधान परिषद को भी पार्टी से निकाल दिया गया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय के आदेश से नेताओं को निकाला गया है। इन सभी नेताओं पर भाजपा के खिलाफ काम करने का आरोप है। बता दें कि भाजपा ने इसी महीने की 13 तारीख को कई नेताओं को बाहर का सास्ता दिखा दिया था। निलंबित किए गए नेताओं पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप था।

भाजपा से निकाले गए नेताओं में सारण जिले के अमनौरस से पार्टी के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, सीवान के विधायक व्यासदेव प्रसाद, मशरख के पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, मधुबनी के पूर्व विधायक रामदेव महतो, तेघरा के पूर्व विधायक ललन कुंवर और सिवान के पूर्व विधान पार्षद मनोज सिंह है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। छह वर्षों के लिए निकाले गए पार्टी नेताओं में दो मौजूदा विधायक हैं। तीन पूर्व विधायक और एक पूर्व विधान पार्षद हैं। इस प्रकार पार्टी ने छह नेताओं को छह वर्षों के लिए भाजपा से निकाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+