बिहार की नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस विभाग में दी 75544 पदों पर भर्ती की मंजूरी
बिहार की नीतीश सरकार ने युवाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक राज्य में जल्द ही पुलिस के 75544 पदों पर भर्ती होगी। सरकार ने कैबिनेट को भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है।

बिहार में नौकरियों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकारी नौकरियों को लेकर मंगलवार को बिहार की नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत सरकार ने 75544 पदों पर पुलिस भर्ती के लिए कैबिनेट की मंजूरी दी है। ऐसे में जो युवा इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करेंगे, वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
हालांकि, अभी सरकार की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता सहित अन्य डिटेल्स दी जाएगी। वहीं, कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार की तरफ से शिक्षा विभाग को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक राज्य के चिन्हित 2803 प्रारंभिक विद्यालयों में निर्धारित विशिष्टताओं एवं दर के अनुरूप विद्यालय शिक्षा समिति के माध्यम से बेंच-डेस्क क्रिय हेतु 500000000 की स्वीकृति दी है। वहीं, बिहार समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग नियमावली में संशोधन की स्वीकृति दी है। आपको बता दें कि भाजपा गठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है। महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद से ही विपक्ष की तरफ से भर्ती को लेकर सवाल किए जा रहे थे।
फिलहाल बिहार में इस वक्त शराबबंदी को लेकर मामला गरमाया है। जहरीली शराब पीने की वजह से अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मामले में 17 लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, को गिरफ्तार भी किया गया है। मामले की जांच के लिए SIT का भी गठन किया गया है। हालांकि, जहरीली शराब से हुई मौतों के परिजनों को लेकर भाजपा की तरफ से मुआवजे की मांग की जा रही है। लेकिन नीतीश सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया है कि मआवजा नहीं दिया जाएगा। क्योंकि मौते जहरीली शराब के पीने की वजह से हुई है।
ये भी पढ़ें- सरकार ने IPS ऑफिसर की भर्ती संख्या 150 से बढ़ा कर 200 कर दी है, जानें वजह












Click it and Unblock the Notifications