Barauni Junction पर नये साल के जश्न से पहले शराब की बड़ी खेप बरामद, ALTF-3 टीम को मिली कामयाबी
Barauni Junction, Bihar News: बिहार में शराबबंदी पर आए दिन सवाल उठते रहे हैं। ज़हरील शराब पीने से लोगों की मौत भी होती रही है। वहीं अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बिहार के बेगूसराय स्थित बरौनी जंक्शन पर ALTF-3 ने बड़ी कार्रवाई की है।
ALTF-3 ने आज (31 दिसंबर) को विशेष समकालीन अभियान चलाया। इस दौरान बाघ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13019 के बॉगी एस-1 के शौचालय से अंग्रेज़ी शराब बरामद की। रेल थाना अध्यक्ष राम बचन सिंह ने बताया कि एएलटीएफ-3 की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है।

समकालीन अभियान के दौरान 93 पीस 500 एमएल वाली बीयर की कैन, चार बोतल 750 एमएल और 10 बोतल 375 एमएल, कुल 53 लीटर 250 एमएल अंग्रेज़ी शराब बाघ एक्सप्रेस के बॉगी संख्या एस-1 के शौचालय से बरामद की गई है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई रेल थाना बरौनी में की जा रही है।
शराब बरामद होने के मामले में स्थानीय लोगों ने कहा कि यह रेल पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय काम है। शराब ज़ब्त करने के साथ ही शराब की तस्करी करने वालों का भी पता लगाकर कार्रवाई करनी चाहिए। बिहार में शराबबंदी तो है लेकिन आये दिन शराब की अवैध तस्करी होती है।
बिहार सरकार ने शराबबंदी कानून लागू ज़रूर किया है, लेकिन शराब की बिक्री पर लगाम नहीं लगा पाई है। आये दिन शराब बरामद होती है। रेलवे पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत किसी न किसी ट्रेन की बॉगी से शराब बरामद होती रहती है। बिहार सरकार को इस मामले सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications