भोजपुरी फिल्म एक्टर की असामयिक मौत, तालाब में मिली लाश

परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पटना। भोजपुरिया बादशाह फिल्म में काम कर चुके अभिनेता मोहम्मद जुनैद उर्फ रॉकी की सहरसा में तालाब में डूबने से हुई असामयिक मौत के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। परिजनों ने रॉकी की हत्या किए जाने की आशंका जताई। रॉकी सहरसा बस्ती के रहनेवाले थे।

परिजनों ने लगाया हत्या के आरोप

परिजनों ने लगाया हत्या के आरोप

परिजनों का कहना है कि रॉकी अपने साथियों के साथ शुक्रवार को निकले थे, फिर वापस नहीं लौटे। किसी ने सूचना दी कि रॉकी पोखर में डूब गये। बहुत खोजने पर पोखर में उनकी बॉडी मिली। परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

जनाजे में शामिल हुए कई लोग

जनाजे में शामिल हुए कई लोग

रॉकी सहरसा बस्ती के रहने वाले मीर शमशाद उर्फ लाल बाबू के छोटे बेटे थे और भोजपुरी कई सिनेमा में काम करते हुए लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास पहचान बनाई थी। उनकी असामयिक मौत की खबर सुनने के बाद मोहल्ले और आसपास के लोगों की भी उनके आवास पर लग गई तथा पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया। उनके जनाजे में भोजपुरी गायक के साथ साथ शहर के कई चर्चित लोग शामिल हुए।

पुलिस ने कहा, आवेदन पर करेंगे कार्रवाई

पुलिस ने कहा, आवेदन पर करेंगे कार्रवाई

रॉकी के पिता लाल बाबू ने उसके दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि खिला-पिलाकर एक्टर को नदी में डुबो दिया गया। पुलिस का कहना था कि परिजनों की तरफ से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+