Bhojpuri Cinema में काम करना चाहतीं हैं बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम, लेकिन रखा है यह एक शर्त
Bhojpuri Cinema News In Hindi: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में अश्लीलता पड़ोसी जाती है, ऐसी छवि बन गई थी। लेकिन अब भोजपुरी फ़िल्मों काफी हद तक सुधार आया है। इस इंडस्ट्री के भी कलाकारों ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कलाकार इस इंडस्ट्री में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कंटेंट का इस्तेमाल कर फ़िल्में बनाई जा रही हैं।
बिग बॉसे फेल रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम बिहार दौरे पर हैं, पटना में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बिहार की तारीफ़ की, कहा कि यहां आने पर बहुत अच्छा लगता है। इससे पहले भी वह पटना आ चुकी हैं। इस बार वह बिहार का इतिहास जानने और शूटिंग के काम से पटना आई हैं।

एली ने कहा कि बिहार दौरे के दौरान इस प्रदेश को पूरी तरह से जानने की कोशिश कर रही हूं। ज्ञान से भरपूर राज्य बिहार में घूमने का एक अलग ही मज़ा है। वहीं उन्होंने कहा कि अभी तक पटना में बिहार म्यूज़ियम, मंदिर,गंगा पथ, गुरुद्वारा, NIT घाट जैसी जगहों पर घूम चुकी हैं।
एली अवराम ने बताया कि इससे पहले वह अगस्त में पटना आई थी तो, उस वक्त पटना शहर घूमने के साथ ही रिक्शा भी चलाया था, जो कि काफी रोमांचक था। वहीं उन्होंन कहा कि बिहार का व्यंजन भी काफी ज़ायकेदार होता है। यहां लिट्टी-चोखा का स्वाद आज भी नहीं भूली हैं।
कपिल शर्मा के साथ काम कर चुकी एली अवराम ने उनके साथ काम का तजुर्बा बताते हुए कहा कि अपने कपिल शर्मा की कॉमिक टाइमिंग को पकड़ना काफी मुश्किल है। लेकिन वह बहुत ही सुलझे हुए इंसान है, उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। भोजपुरी फ़िल्मों में काम करने को लेकर एली ने कहा कि अगर अच्छी स्क्रिप्ट मिले तो खुशी से इस इंडस्ट्री में काम करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications