Bihar Politics: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की सियासी शुरुआत, जन सुराज अभियान के साथ बढ़ाएंगी क़दम
Akshara Singh, Jan Suraj Party: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सियासी सफर की शुरूआत कर दी है। जन सुराज अभियान के ज़रिए प्रशांत किशोर ने बिहार के सियासी समीकरण का जायज़ा लिया और अब उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया है।
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी के साथ बिहार की कई जानी मानी हस्ती भी जुड़ेंग। वहीं ख़बर आ रही है कि भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह जन सुराज अभियान के साथ जुड़ने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह दोपहर 3 बजे जन सुराज अभियान से जुड़ेंगी। पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित जन सुराज कार्यालय में वह प्रशांत किशोर की सहयोगी बनने जा रही हैं।

चुनावी रणनीतिकर प्रशांत किशोर ने पार्टी बनाने को लेकर साफ कर दिया है कि जन सुराज नाम से ही पार्टी बनेगी। पार्टी बनाने से लेकर संचालन तक का पूरा प्लान पहले ही बता दिया गया है। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने मधुबनी में पहले ही यह साफ़ कर दिया था कि वह पार्टी बनाने जा रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने पार्टी की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा था कि भले ही पार्टी प्रशांत किशोर बना रहे हैं, लेकिन पार्टी में कोई ख़ास, जाति और परिवार हावी नहीं होगा। बिहार का हर वह आदमी जो नये विकल्प की तलाश में है। बिहार के दलो से त्रस्त हो गया है। वह सभी लोग साथ आकर मदद करते हुए दल बनाएंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में 50 फीसदी से ज्यादा लोग नया दल, नया विकल्प की तलाश में है। इसलिए मेरी यह कोशिश और मेहनत है कि मैं उनके क़दम से क़दम मिलाकर साथ चलूं। नया दल, नया विकल्प बनाने की तलाश कर रहे लोगों के बीच से लोगों को निकाला जाएगा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि नया दल बनने के बाद नया विकल्प तलाश रहे लोग साथ आएं। 100 लोगों में से अगर 1 लोग आते हैं तो, प्रदेश में करीब 12 से 13 लाख लगो इस दल के संस्थापक सदस्य बनेंगे। इसी कोशिश के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications