भोजपुरः गड्ढे में नहाने गईं चार किशोरी डूबीं, तीन की मौत और एक की हालत गंभीर

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के कातर गांव के पंचमा रेलवे क्रॉसिंग के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गड्ढे में डूबने से शुक्रवार को तीन किशोरियों की मौत हो गई। जबकि एक को गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। हालांकि उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। किशोरी का इलाज पीरो पीएससी में कराया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद हसन बाजार ओपी इंचार्ज शिवेंद्र कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम सजर अस्पताल में करवाया।

bhojpur three girls died due to drowned

मृतक बच्चियों की पहचान कातर गांव के निवासी मनोज कुमार सोनी की 14 वर्षीय बेटी सुनैनी कुमारी, इफजात अंसारी की 11 वर्षीय बेटी रजिया खातून और शहाबुद्दीन अंसारी की 13 वर्षीय बेटी नरगिस खातून के रूप में हुई है। वहीं रोजिद अंसारी की बेटी अंजुम खातून की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि चारों सहेलियां प्रतिदिन बधार में बकरी चराने जाती थीं। शुक्रवार को भी वह बकरी चराने बधार गई हुई थीं। उसी दौरान कातर गांव के पंचमा रेलवे क्रॉसिंग के पास बने गड्ढे में वे नहाने चली गईं। गड्ढा अधिक होने के चलते चारों डूबने लगीं। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक सभी को बाहर निकाला जाता तब तक तीन किशोरियों की मौत हो चुकी थी।

जबकि चौथी किशोरी को गांव वालों ने बचा लिया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पीरो पीएससी ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। हादसे के बाद मृतकों के घरों और गांव में हाहाकार मच गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+