Bihar School News: 'दबंगों के आगे घुटने टेकती शिक्षा व्यवस्था', एक धमकी और लटक गया स्कूल में ताला
Bihar Government School: बिहार में आए दिन शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। भागलपुर जिले के सरकारी स्कूल में ताला लटकने से लोगों में नाराज़गी है।

Government School Of Bihar: बिहार में दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, ना ही ग्रामीणों का डर और ना ही प्रशासन का खौफ है। भागलपुर के नाथ नगर में दबंगों की वजह से स्कूल में ताला लटका दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दबंगों ने काट देने की धमकी दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय मुनीराम खेतान मध्य विद्यालय (नाथनगर थाना क्षेत्र) में दबंगों ने स्कूल में घुसकर धमकी दी है। दबंगों ने धमकी दी है कि अगर कोई भी स्कूल में पढ़ने आया तो उसे काट देंगे। इसके बाद से ही स्कूल में ताला लटका दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि आस पास के दबंग रोज़ाना स्कूल में आकर प्रिंसिपल को विद्यालय बंद करने का दबाव डाल रहे थे। एक दिन 6 दबंग आए और कहा कि विद्यालय को बंद नहीं किया तो छात्रों को काट देंगे। 7 दिनों से स्कूल बंद है, वहीं मामले शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
स्कूल में ताला लटकाने के मामले में SSP आनंद कुमार ने कहा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए टीम तैयार है। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की नज़र बनी हुई है, दबंगों के पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है आश्वासन तो मिला है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications