9वीं की छात्रा के साथ कमरे में मौजूद था युवक तभी आ पहुंची पुलिस, 500 रुपये में कमरा किया था बुक
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के लहेरी टोला स्थित होटल ग्लोरी में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ कर दिया। इस दौरान दो अलग-अलग कमरों में चार लोग पकड़े गए, जिसमें दो लड़के एक लड़की और एक औरत को पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए एक युवक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा का छात्रा के साथ कमरे में था।

गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया युवक
जितेंद्र उर्दू बाजार का रहने वाला है। वहीं दूसरे युवक की पहचान सरफराज के रूप में हुई है, जो तातारपुर का रहने वाला है। पुलिस सभी का मोबाइल जब्त कर जांच कर रही है। वहीं पुलिस होटल मैनेजर को भी थाने ले गई। पकड़े जाने के बाद जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ जन्मदिन मनाने के लिए होटल आया था और वहीं पर केक काटा था

दूसरे युवक ने महिला को बताया पति
उसने पुलिस को बताया कि इस बार उसने इंटर की परीक्षा पास की है और बीए पार्ट-1 में एडमिशन लेगा। वहीं दूसरे कमरे में पकड़े गए सरफराज से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह महिला उसकी पत्नी है। लेकिन बाद में सच्चाई सामने आ गई। तब वह अपनी गलती मानते हुए कहने लगा कि पत्नी वाली बात गलती से निकल गई थी।

एक घंटे के लिए कमरा किया था बुक
उसने बताया कि महिला उसकी दोस्त है। घरेलू समस्या से परेशान थी। इसलिए उसे बातचीत के लिए बुला लिया था। जितेंद्र ने बताया कि तातारपुर में ही एक टाइल्स व्यवसायी का माल ले जाने के लिए वह ऑटो चलाता है। पुलिस ने होटल मैनेजर शशि को भी पकड़ा। रजिस्टर खंगाला गया तो उसमें युवक और उस व्यक्ति के नाम से ही कमरा बुक कराया गया था।

पुलिस सभी के मोबाइल की करेगी जांच
पुलिस को बताया गया कि युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ एक घंटे के लिए होटल का कमरा बुक कराया था, जबकि तातारपुर के रहने वाले सरफराज ने दो घंटे के लिए। दोनों से पांच-पांच सौ रुपये होटल के मैनेजर ने लिया था। पुलिस उन सभी से जब्त मोबाइल की जांच करेगी और सीडीआर निकालेगी। सीडीआर से पता चलेगा कि उन लोगों की बातचीत कब से हो रही है और रविवार को किसने किसे कॉल किया।












Click it and Unblock the Notifications