‘Police भी कुछ नहीं कर सकती’, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दारोगा बनते ही दिखाने लगा वर्दी का रोब

Bhagalpur News: बिहार पुलिस की दामन पर एक बार फिर से दाग़ लगने का मामला सामने आया है। जहां दारोगा ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाए, युवती को गर्भवती किया और गर्भपात की गोली भी खिलाई। इस तरह कई आरोप एक युवती ने दारोगा मनोज कुमार (गौरव कुमार) पर लगाए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

भागलपुर के बुद्धचक टपुआ का के रहने वाले रुदल पासवान के बेटा मनोज कुमार (गौरव कुमार) वर्तमान में दारोगा पद पर कार्यरत है। पीड़िता की मानें तो साल 2017 में आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर कई सालों तक गंदा काम करता रहा। इस दौरान गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात भी कराया।

young-boy-physically-assaulted-a-girl

मनोज कुमार (आरोपी) के घर वालों को जब उसकी करतूत पता चली तो, उन्होंने युवती से कहा कि बालिग होने पर शादी करवा देंगे। चूंकि उस वक्त पीड़िता की उम्र 16 साल की थी, इसलिए उसने बालिग होने तक इंतज़ार किया। मनोज के घर वालों ने उसे पढ़ने का ख़र्च देना बंद कर दिया। वह उस वक्त बेरोगज़गार था।

पीड़िता की मानें तो उसके बड़े भाई ने आरोपी मनोज कुमार उर्फ गौरव कुमार की तालीम का खर्च उठाया। साल 2021 में आरोपी को पुलिस में नौकरी लगी। ट्रेनिंग में जाने से पहले तक वह पीड़िता के साथ रहा और कोर्ट मैरिज करने का झूठा आश्वासन देकर संबंध बनाता रहा।

युवती प्रेग्रनेंट हुई तो उसपर गर्भपात का दवाब बनाते हुए कहा कि गर्भ नहीं गिरेगा तो शादी नहीं करूंगा। इसके बाद ज़बरदस्ती उसे गोली खिलाई और गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपी बिना शादी किए ट्रेनिंग में चला गया। ट्रेनिंग से लौटने के बाद शादी के नाम पर बहाने बनाते हुए टालता रहा।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बेटे की नौकरी लगने के बाद उसके परिवार वाले को दहेज़ का लालच घुस गया है। इसलिए शादी नहीं करवा रहे हैं। वहीं मनोज (आरोपी) ने भी शादी से इनकार कर दिया है। इस मामले में लड़की मां ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि उसका बेटा भी पुलिस में है, 'पुलिस कुछ नहीं कर सकती है'। इसलिए पुलिस में शिकायत करने की सोचना भी मत। वहीं पीड़िता भागलपुर सिटी डीएसपी के पास इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+