'एक बाप की दर्द भरी दास्तां', नाबालिग बेटी का हुआ अपहरण, परिवार से दूर छिप कर रह रहा बेटा, नहीं मिल रहा इंसाफ
Bhagalpur News: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं, कहीं दबंग सरकारी स्कूल बंद करवा रहे हैं। कहीं लूट और हत्या हो रही है तो कहीं दबंगों के डर के साये में परिवार जी रहा है।

Bhagalpur News Update: बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं, जैसे उन्हें कानून का डर ही नहीं है। पिछले दिनों दबंगों ने भागलपुर के सरकारी स्कूल पर ताला लटका दिया। अब एक बेबस पिता जिले में ही दबंगों के डर से पूरे परिवार को घर में क़ैदर रखने को मजबूर है।
भागलपुर के वारसलीगंज (बबरगंज थाना क्षेत्र ) से एक मामला सामने आया है जहां करीब 6 महीने से एक परिवार क़ैद की ज़िंदगी जी रहा है। गांव के ही कुछ दबंगों की डर से पिता को छोड़कर परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं निकलता है।
ग्रामीणों ने बताया कि बबलू तांती (वारसलीगंज निवासी) को 4 बेटी और 1 बेटा है। वह अपने परिवार के साथ खुशहाल ज़िंदगी गुज़ार रहे थे। बबलू तांती ने कुछ महिने पहले पड़ोस के ही रहने वाले रवि तांती और उसके साथियों के ख़िलाफ़ जबरन अपहरण का बबरगंज थाना में मामला दर्ज करवाया था।
बबलू तांती ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी का रवि तांती और उसके दोस्तों ने जबरदस्ती अपहरण किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कि तो मुख्य आरोपी रवि तांती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सलाखों के पीछे है, लेकिन इसके बाद भी उसका खौफ इलाके में है।
बबलू को लगातार धमकी मिल रही है कि दूसरी बेटी को भी उठा लेंगे। इसी वजह से बेटे को दूसरे जगह रहने के लिए भेज दिया है। रवि तांती का साथी अन्य बेटियों को भी उठाने की धमकी दे रहा है। इस तरह धमकी देकर बबलू तांतू पर रवि के खिलाफ दर्ज केस उठाने का दवाब बनाया जा रहा है।
बेबस पिता बबलू तांती अपनी दर्द भरी दास्तां लेकर परिवार और बेटियों की हिफाज़त के लिए दर-दर भटक रहा है। आलम यह है कि घर मे क़ैद बेटियां दहलीज़ से बाहर निकलने के नाम पर सहम जा रही हैं। बेटियों ने बताया कि असमाजिक तत्व घर के बाहर आकर बदमतमीज़ी करते हैं। दबंगों के डर से पढ़ाई भी छोड़ दी है। पीड़ित पिता ने भागलपुर के सिटी एसपी अमित रंजन से मामले की शिकायत की है। सिटी एसपी ने बबलू तांती को इंसाफ का भरोसा दिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications