भागलपुरः पति की मौत के बाद बहू और बेटी को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, पुलिस कर रही है मामले की जांच

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने बहू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब इन सबसे उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने विधवा बहू और उसकी दो साल की मासूम बेटी पर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला देने की कोशिश की। घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।

bhagalpur in laws family burnt alive to daughter in law and grand daughter

चिकित्सक के अनुसार, 23 वर्षीय विधवा बेचनी देवी को जब अस्पताल लाया गया तो वह 80 प्रतिशत जल चुकी थी। महिला का इलाज कहां हो रहा है, इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस मामले का पता लगा रही है। यह दिल दहला देने वाली घटना रविवार की दोपहर 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़िता के मायके वाले रविवार की शाम खरीक थाना पहुंचे।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तुलसीपुर पहुंची। जहां घर के सभी सदस्य फरार थे। कमरे से केरोसिन की दुर्गंध आ रही थी। वहीं पड़ोस के यहां छिपे बच्ची की दादी जयमाला देवी (60) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं दो वर्षीय दूधमुंही बच्ची मनीषा कुमारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेजा गया।

महिला को एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्र ननिहाल में रहता है, जबकि पुत्री मां के साथ ही रहती थी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि महिला की सास जयमाला देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल महिला का कहां इलाज हो रहा है। इसका पता लगाया जा रहा है । मायकेवालों ने आरोप लगाया है कि ससुरालवाले महिला व उसकी बच्ची को आग लगाकर जिंदा जलाने के प्रयास में थे।

घटना को दुर्घटना का रूप देने व अपने अपराध को छिपाने के लिए आखिरी वक्त में लोगों को दिखाने के लिए इलाज के लिए पीएचसी लेकर आये। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पहले भी ससुरालवाले उनकी बेटी बेचनी देवी को काफी प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर कई बार ससुरालवालों को समझा-बुझाया भी था। वे लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आए और बड़ी घटना को अंजाम दे ही दिया। वहीं, पड़ोस के लोगों ने बताया कि इसके यहां रोज आपसी विवाद होता था।

पहली पत्नी को भी ससुरालवालों ने जहर खिलाकर मार डाला था
ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति ने बेचनी देवी से दूसरी शादी की थी। जबकि पहली पत्नी को भी जहर खिलाकर मार डाला था। इसके बाद बेचनी देवी से दूसरी शादी की। शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद करीब ढाई साल पूर्व इनके पति विनय की गंभीर बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद सास, गोतनी, देवर समेत सभी ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे। महिला पांच गोतनी है। पुलिस हिरासत में घायल महिला की सास ने बताया कि महिला ने खुद आग लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+