बिहारः जमीनी विवाद में पिता के सामने जवान बेटे को दबंगों ने उतार दिया मौत के घाट

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रास्ता नहीं देने पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोला नारायणपुर में रास्ते के विवाद को लेकर पिता को पेड़ से बांध दिया और उनकी आंखों के सामने ही बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। दबंगों ने प्रदीप यादव के बड़े बेटे शेखर यादव की निर्ममता से हत्या कर दी। परिजनों ने हत्या का आरोप सैनो पंचायत के मुखिया भैरो यादव पर लगाया है। मृतक के घर वालों का कहना है कि जमीन को लेकर भैरो यादव से विवाद चल रहा था।

bhagalpur goons did murder of son in land dispute

मुखिया जबरदस्ती रास्ता मांग रहा था। इसी बात को लेकर वह आए दिन हत्या करने की धमकी देता रहता था। घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई ने बताया कि शनिवार को मायागंज से वह अपने हाथ की पट्टी बदलवाने आए थे। लौटने के दौरान रास्ते में मुखिया ने दोनों भाई और बेटे को घेर लिया फिर पिता को खजूर के पेड़ में बांध दिया। इसके बाद मुखिया ने बड़े भाई की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। वहीं छोटे भाई को पीटकर भगा दिया।

छोटे भाई ने जब परिजनों को घटना की जानकारी दी तो सभी लोग मौके पर पहुंचे, जहां से मुख्य आरोपित फरार हो गया था। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल शेखर को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि पिछले माह 15 तारीख को भी दबंग मुखिया ने रास्ते के चक्कर में प्रदीप यादव के छोटे बेटे मनीष और पत्नी रेखा देवी को पीट दिया था। जिसके चलते मनीष का हाथ टूट गया था और मां का सिर फट गया था। पिता प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि मुखिया को वोट नहीं देने पर वह खुन्नस निकालता रहता है।

वहीं सैनो पंचायक के मुखिया भैरो यादव से जब इस मामले को लेकर बात हुई तो उसने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि दारू पीकर एक्सीडेंट में उसकी मौत हुई है। वहीं मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे भागलपुर डीएसपी ने बताया कि पूरी जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

bhagalpur goons did murder of son in land dispute

मुजफ्फरपुर में गोली मारकर हत्या

वहीं मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में सोमवार की सुबह दरवाजे पर बैठे व्यक्ति सत्य प्रकाश को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से अपराधी भाग खड़े हुए।

हालांकि मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं नरेश पासवान ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+