भागलपुरः चार लोगों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, एक की चली गई आंखों की रोशनी

भागलपुर। बिहार में संदिग्ध मौतों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों के बीच में पहले सीवान, बेतिया और गोपालगंज में संदिग्ध मौतें हुई थी। वहीं अब बिहार के भागलपुर जिले के जिच्छो और अलीगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। आशंका जताई जा रही है कि सभी गांव में ही एक शादी समारोह में जहरीली शराब पी थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। इधर, इस मामले में ना ही परिजन कुछ बोल रहे हैं और ना ही पुलिस किसी सवाल का जवाब दे रही है।

bhagalpur four people died in suspicious condition

मृतकों की पहचान जिच्छो के किशोर यादव, नवीन यादव, कुंदन झा (25) और अलीगंज निवासी एक की मौत हो गई। वहीं, गोराडीह थाना क्षेत्र के जिच्छो निवासी ब्रजेश कुमार (40) कलकत्ता के शंकर नेत्रालय में इलाज चल रहा है। ब्रजेश कुमार की आंखों की रोशनी चली गई है। इसकी हालत भी नाजुक है। वहीं, गोराडीह थाना क्षेत्र के जिच्छो निवासी अशोक यादव उर्फ लुखड़ का छोटू कुमार (23) का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी है।

बता दें, शनिवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में संदिग्ध हालात में चार लोगों की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं कर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+