Bihar News: भागलपुर पुल ढहने का मामला पहुंचा पटना हाईकोर्ट, कंस्ट्रक्शन कंपनी से जवाब मांगेगी नीतीश सरकार
Aguwani Sultanganj Bridge Collapsed:बिहार के भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के ढहने की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर बिहार उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है।

Bhagalpur bridge collapse News in Hindi: बिहार के भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के ढहने का मामला पटना हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसकी स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर पटना उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है। वहीं इस मामले में नीतीश सरकार एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से स्पष्टीकरण भी मांगेगी।
कंस्ट्रक्शन कंपनी से जवाब लेगी नीतीश सरकार
इस हादसे के बाद बिहार सरकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नीतीश सरकार अगुवानी-सुल्तानगंज पुल गिरने के बाद एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से स्पष्टीकरण मांगेगी
4 जून को हुआ था हादसा
बता दें कि बिहार के भागलपुर में रविवार 4 जून को अगुवानी-सुल्तानगंज पुल निर्माणाधीन पुल भरभराकर गंगा नदी में गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि चार साल पहले नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था। इस पुल की लागत 1700 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है।
भाजपा ने उठाई जांच की मांग
इसके पहले सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी कहा था कि इस घटना को लेकर पटना हाईकोर्ट के सिटिंग जज से सरकार जांच कराए या सीबीआई से इसकी जांच कराए। अब सोमवार को ही इस मामले में पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हो गई है।
Recommended Video
नीतीश कुमार ने भी दी थी प्रतिक्रिया
जब भागलपुर पुल हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि ठीक नहीं बन रहा तभी तो गिर रहा है। भागलपुर में पहले भी ऐसा हुआ था तब भी हमने पूछा था कि ऐसा क्यों हुआ? 2014 से इसपर काम शुरु हुआ था। कल पुल गिरने की घटना के बाद हमने विभाग के लोगों को एक्शन लेने के लिए कहा है। इस मामले में जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications