बेतियाः 8 लोगों की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा- जहरीली शराब के चलते हुई घटना

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के देउरवा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में 8 लोगों की मौत होने की सूचना है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी मौतों की पुष्टि नहीं हुई है। एक साथ इतने लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं परिजनों का आरोप है कि सभी लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। मृतकों में देउरवा पंचायत के वार्ड सात निवासी जुम्मन मिया के बेटे, विकाउ मियां, वार्ड 6 निवासी लतीफ साह, देउरवा पंचायत के ही रामवृक्ष चौधरी और पंडा पट्टी निवासी भगवान पंडा का नाम शामिल है।

bettiah 8 people died in suspicious condition

वहीं जोगीया देवराज निवासी हजाम तथा सुरेश साह का नाम भी मृतकों में शामिल हैं। जबकि तेलपुर निवासी इजहार देउरवा निवासी मुमताज को अभी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें से इजहार की मौत देर शाम निजी अस्पताल में हो गई है। मुमताज का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुमताज के आंख की रोशनी भी चली गई है।

मृतकों की पहचान देउरवा निवासी विकाउ मियां, लतीफ साह, रामबृक्ष चौधरी, बलुई निवासी नईम हजाम, सीतापुर निवासी भगवान पांडा, जोगिया निवासी सुरेश साह, बगही निवासी रातुल मियां और गौनाहा निवासी झुंना मिंया के रूप में हुई है। बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ बगहा एसपी किरण कुमार जादव के नेतृत्व में लगता और शराब माफियाओं के खिलाफ छापामारी जारी है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+