बेतिया में भी जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

बेतिया। बिहार के गोपालगंज जिले के बाद अब बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलहुआ गांव में जहरीली शराब के चलते 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना से पूरे जिला में हड़ंकप मच गया। वहीं मृतकों के परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब के सेवन के चलते मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इलाके में काफी संख्या में लोगों ने शराब का सेवन किया था, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी इस दौरान 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई गंभीर रूप से बीमार हैं। मृतकों में सबी लोग पंचायत के वार्ड नंबर 2, 3 और 4 के रहने वाले हैं।

Recommended Video

    Diwali पर जश्न के बीच Bihar में 21 लोगों की मौत, जहरीली Liquor से गई जान ! | वनइंडिया हिंदी
    Bettiah 8 people died due to poisonous alcohol

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम गांव के लोगों ने एक टोले में शराब पी थी। शराब के पीने के बाद सभी की तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लोगों की लगातार मौत होने लगी। मृतकों की पहचान बच्चा यादव, महाराज यादव, हनुमंत सिंह, मुकेश पासवान, जवाहर सहनी, उमा साह, रमेश सहनी और राम प्रकाश राम के रूप में हुई है।

    बता दें कि गोपालगंज जिले में जहरीली शराब पीने के चलते मृतकों की संख्या 13 हो गई है, तीन लोगों की आंख की रोशनी चली गई है और 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज गोपालगंज, मोतिहारी के अस्पतालों में चल रहा है। हालांकि जिले के एसडीएम उपेंद्र पाल ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। बुधवार की रात तक जिला प्रशासन ने पांच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जबकि तीन शवों को उनके परजिन पुलिस के आने से पहले डुमरिया घाट ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इन तीन शवों को गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+