बिहारः घर में सो रहे कुख्यात अपराधी अनिल सहनी की गोली मारकर हत्या

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में बदमाशों ने कुख्यात अपराधी सरगना अनिल सहनी की हत्या कर दी। बता दें कि लगभग दो माह पूर्व ही अनिल सहनी जेल से छूटकर आया था। मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया पंचायत के वार्ड नंबर 9 में घर मे सो रहे कई थानों का अपराधी अनिल सहनी को अज्ञात अपराधियो ने घर मे घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। बदमाशों ने अनिल सहनी पर कुल 5 गोलियां चलाई हैं, जिसमें से दो गोली उसके पेट में जा लगी और बाकी तीन गोलियां सीने के बगल में लगी हैं। घटना रविवार की देर रात्रि की बताई जाती है।

betiah anil sahni shot dead by unknown goons

बताते चलें कि कुख्यात सरगना अनिल सहनी मझौलिया थाना सहित कई थानों में नामजद अभियुक्त था। वह पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनिया गाँव का निवासी था और लालसरैया उसका ससुराल था। लालसरैया में रहकर ही वह मछली का कारोबार करता था। पुलिस को आशंका है कि उसके साथियों ने ही उसे मोत के घाट उतार दिया है। फिलहाल पुलिस मछली व्यवसाय में प्रतिद्वद्विता के एंगल से भी मामले की जांच कर कर रही है।

बेतिया जगदीशपुर रोड में पहाड़पुर के प्रेम श्रीवास्तव हत्याकांड और पंडितपुर के मनोज मिश्र हत्याकांड में भी अनिल का नाम सामने आया था। पुलिस पर हमला करने सहित कई मामले में वह जेल जा चुका था। कुछ ही दिन पहले जेल से निकलकर बाहर आया था। झौलिया थानाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अनिल के किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है। अनिल सहनी कुख्यात मुखी सहनी का भाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+