बिहारः पति क्वारंटाइन में था तो पूर्व प्रेमी के करीब आती गई पत्नी, अब साथ रहने के लिए कर रही है जिद

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ भागने के लिए साजिश रची। लेकिन वह सफल नहीं हो पाई और मामला महिला थाना पहुंच गया। पति के विरोध करने के बाद नगर थाने की पुलिस ने पति-पत्नी और प्रेमी को हिरासत में लेकर महिला थाने को सुपुर्द कर दिया। महिला का पति क्वारंटाइन सेंटर में था, जिसके चलते वो आसानी से अपने प्रेमी के और करीब आ गई। महिला इलाज कराने के बाहने बेगूसराय पहुंची, जहां प्रेमी को उसने पहले ही सबकुछ बता रखा था।

गांव में रहती थी पत्नी

गांव में रहती थी पत्नी

फिर पति को चकमा देकर भागने वाली थी कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला प्रेमी के साथ रहने की बात कह रही है तो पति गांव में पंचायत बैठाने की मांग कर रहा है। खगरिया जिले के माथार निवासी अरुण कुमार की शादी बेगूसराय जिले के शकरपुरा निवासी नेहा से एक साल पहले हुई थी। पिछले 9 महीने से एक साथ रहने के बाद अरुण अपनी पत्नी को घुमाने के लिए गुजरात ले गया फिर उसे गांव माथर वापस छोड़ दिया।

मायके में प्रेमी के करीब आती गई महिला

मायके में प्रेमी के करीब आती गई महिला

पत्नी को घर पहुंचाकर अरुण फिर से गुजरात चला गया और मजदूरी करने लगा। इसी बीच लॉकडाउन में पति के फंस जाने के कारण नेहा अपने मायके चली गई। इस दौरान वह अपने पूर्व प्रेमी कुंदन के और करीब आती गई। इसी दौरान गुजरात से अरुण लौटा तो उसे 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया। 14 दिन क्वारंटाइन में रहने के बाद अरुण जैसे ही अपने ससुराल पहुंचा तो उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भागने का प्लान बनाया और इलाज के बहाने बेगूसराय भाग आई।

पुलिस ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा

पुलिस ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा

जहां पहले से ही उसका प्रेमी इंतजार कर रहा था। लेकिन समय रहते पति ने पकड़ लिया। अब नेहा प्रेमी के साथ रहने की बात कह रही है। पत्नी नेहा कुमारी का कहना है कि पति अरुण उसके साथ मारपीट करता है। पति उसे खुश नहीं रख पाता इसलिए वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। दूसरी ओर नेहा का प्रेमी कुंदन भी अपनी प्रेमिका नेहा के साथ ही रहना चाहता है।

पत्नी ने की प्रेमी के साथ रहने की जिद

पत्नी ने की प्रेमी के साथ रहने की जिद

पुलिस के अनुसार विवाहिता के पति अरुण कुमार की शिकायत के बाद नगर थाने की पुलिस ने पकड़ कर पत्नी नेहा को महिला थाने को सुपुर्द कर दिया है। महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के परिजनों से बात रही है। अभी महिला को अपने पति के साथ ही वापस घर भेज दिया जाएगा, लेकिन पूरे मामले की पंचायती सामाजिक स्तर पर होने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत महिला जिसके साथ रहना चाहेगी वो रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+