बिहारः बेगूसराय में मुंडन संस्कार के दौरान गंगा में नहा रहे 6 युवक डूबे, 3 के शव बरामद

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित सिमरिया गंगातट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने आए 6 युवक गंगा स्नान करने के दौरान एक-एक कर डूब गये। हालांकि चार लोगों को गोताखोर की टीम ने सुरक्षित बचा लिया है। वहीं एक अज्ञात समेत 3 के शव गोताखोरों ने निकाले हैं। गंगा स्नान के दौरान डूबे सभी लोग अलग-अलग गांव से मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे।

begusarai three young boy drowned in ganga river

गंगा स्नान करने के दौरान गंगा में पैर गहरे गड्ढे में चले जाने की वजह से हादसा हुआ। गोताखोर की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पानी में डूबे तीन युवक का शव बरामद कर लिया है। वहीं गंगा नदी से ही मिले एक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। वहीं बाकी तीन शव का खोज गोताखोर खोज रहे हैं।

गोताखोर की टीम ने बथौली निवासी रंजीत तांती के 20 वर्षीय बेटे रोहित कुमार व मुफसिल थाना क्षेत्र के हरिया गांव निवासी उमेश शर्मा के 22 वर्षीय बेटे विकाश कुमार का शव बरामद कर लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बरौनी सीओ सुजीत सुमन, बरौनी इंस्पेक्टर राजीव लाल व चकिया ओपी के पुअनि अशोक पासवान घटना स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

गंगा स्नान के दौरान डूबे लोगों के परिजनों ने सिमरिया गंगातट पर इतनी अधिक भीड़ होने के बावजूद आपात स्थिति के लिए गोताखोरों की विशेष व्यवस्था नहीं रहने को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+