Begusarai News: 'घटिया पुल' टूटने पर जांच जारी, सामने आए ठेकेदार के 'काले कारनामे'

साहेबपुरकमाल में नवनिर्मित पुल की धाराशायी होने के मामले में जांच शुरू हो चुकी है। वहीं ग्रामीणों ठेकेदारों और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Begusarai News

Begusarai News: साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन भी नहीं हुआ और पुल धाराशायी हो गया। कीर्तिटोल आहोक घाट और विष्णुपुर आहोक पंचायत के बीच गंडक नदी पर बने पुल के टूट जाने से ग्रामीणों में काफी नाराज़गी देखने को मिल रही है। नवनिर्मित पुल के धाराशायी होने के मामले में ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। इस बाबत पटना से पहुंची टीम ने मौक़े का जायज़ा लिया। जांच टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाज़ी भी की। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि पुल निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ठेकेदार और प्रशासन पर गंभीर आरोप

ठेकेदार और प्रशासन पर गंभीर आरोप

पुल टूटने पर सबसे ज़्यादा विष्णुपुर आहोक पंचायत के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सुबोध यादव ( मुखिया, विष्णुपुर आहोक पंचायत) ने कहा कि निर्माण कार्य के वक्त उन्होंने गुणवत्ता को लेकर आपत्ति दर्ज की थी। वहीं सुबोध यादव ने ठेकेदार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता मामले में विरोध करने पर ठेकेदारने तीन बार थाने में आवेदन दिया। जिसमें रंगदारी की मांग करने और कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने का जिक्र किया गया था। वहीं बलिया एडीपीओ और एसडीओ कहते थे कि काम सही हो रहा है, आप विरोध क्यो करते हैं।

घटिया काम की वजह से टूटा पुल- सुबोध यादव

घटिया काम की वजह से टूटा पुल- सुबोध यादव

सुबोध यादव ने कहा कि वह जब मौजूद रहकर निर्माण कार्य को देखते थे, तो काम सही ढंग से किया जाता था। जैसे ही वह मौक़े से चले जाते थे तो गुणवत्ता को किनारे रख घटिया काम शुरु कर दिया जाता था। घटिया काम का ही नतीजा है कि इतने कम वक्त में पुल टूट धाराशायी हो गया। उन्होंने कहा कि पुल टूटने की वजह से विष्णुपुर आहोक पंचायत के 90 फीसद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि ज़्यादातर लोगों की खेती उस पार होती है। खेती के लिए सामान और जानवारों के लिए चारा लाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने की चार सरकारी नाव चलवाने की मांग

ग्रामीणों ने की चार सरकारी नाव चलवाने की मांग

कीर्तिटोल आहोक घाट और विष्णुपुर आहोक पंचायत के लोगों को पुल टूटने से हो रही परेशानी को देखते हुए, ग्रामीणों ने चार सरकारी नाव चलवाने की मांग की है। गांव के लोगों की मांग पर फिलहाल विधायक के निर्देश पर दो नाव का इंतज़ाम किया गया है। पुल धाराशायी होने के मामले को विधायक सतानंद संबुद्ध (ललन यादव) ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री को चिट्ठी लिख कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही ठोस पुल के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें: Flashback 2022: मद्य निषेध दिवस के अवसर पर सारण के SP को CM ने किया था सम्मानित, फिर भी नहीं बदली तस्वीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+