गिरिराज सिंह का नहीं थम रहा विरोध, काला झंडा लेकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बदलना पड़ा रूट

Protest Against Giriraj Singh In Begusarai: बिहार के बेगूसराय लोकसभा में भाजपा के स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह का लगातार विरोध हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता तो विरोध कर ही रहे हैं। वहीं अब भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है।

रविवार को बछवाड़ा प्रखंड में एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गिरिराज सिंह का विरोध किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से कार्यकर्ता और जनता में गिरिराज सिंह को लेकर नाराज़गी है। यहां पर गिरिराज सिंह के चुनाव प्रचार में नुक्कड सभा का आयोजन किया गया था।

Begusarai Protest against Giriraj Singh is not stopping villagers and BJP workers Protest with black flag in bachwara News

भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों को जब बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के कार्यक्रम की जानकारी मिली तो वह काला झंडा दिखाने के लिए रोड पर आ गए। इसकी सूचना जैसे ही गिरिराज सिंह को मिली। उन्होंने अपना रूट बदल लिया।

भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों से जब विरोध करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हिंदू सम्राट और हिदुंत्व की बात कर वोट ले लेते हैं। पिछली बार 2019 के चुनाव में बछवाड़ा विधानसभा से गिरिराज सिंह को 93 हज़ार वोट मिले थे। लेकिन उस लायक उन्होंने काम नहीं किया।

सड़क की हालत जर्जर हो गई है, जब उनसे अपनी बात कहने के लिए जाए तो वह रूट बदल लेते हैं। हम युवाओं को कैसे यह विश्वास होगा कि गिरिराज सिंह को वोट दें, तो वह हम लोगों के हित में सोचेंगे। उन्होंने सिर्फ़ हम लोगों को ठगा है। इसलिए इस बार गिरिराज सिंह को हराने का हम लोगों ने प्रण लिया है।

हम लोगों ने दिल ओ जान से गिरिराज सिंह के लिए काम किया था। उनके बेहतर कार्यकर्ता की तरह काम किया। भाजपा के नेता को जिताते रहते हैं, लेकिन वह लोग अपने कार्यकर्ताओं तक काम नहीं करते। जनता के हित की बात दूर की है।

इस बार भाजपा ने गिरिराज सिंह को टिकट देकर बहुत बड़ी गलती की है। जब चुनाव में गिरिराज सिंह हारेंगे तो भाजपा आलाकमान को अपनी ग़लती का अहसास होगा। अब हम लोग गिरिराज सिंह की जुमलेबाज़ी में नहीं आने वाले हैं। एकजुट होकर भाजपा को हराने का काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+