Begusarai News: प्रताड़ित करती थी सौतेली मां, नाबालिग़ ने उठाया ख़ौफनाक कदम, SP ने किया हैरतअंगेज़ ख़ुलासा

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय ज़िले में 9 अगस्त को की रात में हुए हत्यकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में संलिप्त युवक को पुलिस ने काबू कर लिया है। वहीं घटना में इस्तेमाल बास का लट्ठा, धारदार चाकू और खून लगा कपड़ा बरामद कर लिया है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में 09 अगस्त की रात में ठठा रसीदपुर गांव में हुई हत्या मामले में मीरा देवी ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। आवदेन के आधार पर बछवाड़ा थाना में कांड संख्या-301/24 दिनांक 10.08.24 धारा-103 (1)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Begusarai police News Step mother used to torture minor took dangerous step SP shocking revelation

हत्याकांड मामले के उद्भेदन के लिए टीम गठित कर जांच की जा रही थी। जाच के क्रम में मृतक संजीवन सिंह के पहली पत्नी के 17 वर्षीय बेटे को पकड़ा गया। पुलिस टीम के द्वारा पकड़ाये युवक से पूछताछ करने पर, उसने जुर्म में संलिप्तता कबूल कर लिया।

Recommended Video

    प्रताड़ित करती थी सौतेली मां,नाबालिग़ ने उठाया ख़ौफनाक कदम,SP ने किया हैरतअंगेज़ ख़ुलासा

    नाबालिंग ने अपने पिता, सौतेली मां, बहन की हत्या कर दी। वहीं सौतेला भाई को गंभीर रूप से जख्मी करने की बात को कबूल कर लिया। नाबालिग ने अपने जुर्म का कबूल करते हुए कहा कि उसकी सौतेली मां और पिता के बराबर उसे प्रताड़ित करते थे।

    पिता और सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर बदला लेने की योजना बनाई। रात में जब वह लोगों सो रहे थे तो हत्या की वारदाक को अंजाम दिया। वारदात में संलिप्त युवक पीड़ित परिवार के घर के बगल में ही रहता था। वहीं बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जख़्मी युवक जिसका इलाज चल रहा था, उसके भी मौत की सूचना मिल रही है।

    पुलिस टीम द्वारा पकड़ाये युवक के निशानदेही पर घटना के समय पहने हुये कपड़े जिसमें खून लगा था उसके घर से, तथा बाँस का लट्ठा एवं चाकू को बलान नदी के किनारे से बरामद करते हुए विधिवत्त जप्त किया गया। पकड़ाये युवक को निरूद्ध करते हुए विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+