Begusarai News: मायके से 1 घंटे देरी से घर पहुंची पत्नी, सनकी पति ने उतार दिया मौत के घाट

Begusarai Crime News Today: बिहार में बदमाशों के हौसले बुंलद होते जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आए दिन हत्या और लूट जैसी अपराधिक वारदात की ख़बर पढ़ने को मिल रही है। ताज़ा मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की छोटी सी बात गोली मार कर हत्या कर दी।

बेगूसराय ज़िले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में हुई हत्या मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ़ इस वजह से कर दी, क्योंकि वह 1 घंटे देर से मायके से घर पहुंची। पत्नी की हत्या कर पति फऱार है। वहीं ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

Begusarai News: Wife reached home 1 hour late from her parents house, crazy husband killed her

स्थानीय लोगों ने बताया कि नंदकिशोर यादव ने वारदात को अंजाम देकर फ़रार हो गया है। शीला देवी की छोटी सी बात पर गोली मारकर हत्या करने पर लोग यह भी कह रहे हैं, कि नंदकिशोर यादव साइको तो नहीं था। क्योंकि सिर्फ़ लेट आने से गोली मार देने की बात जम नहीं रही है।

हीरा कुमार (बेटा) ने कहा कि मां मायके से लेट आई थी, वह सो रही थी, उसी वक्त पिता ने मां की हत्या कर दी। वहीं मृतका के भाई ने कहा कि उसके पिता की तबीयतत ठीक नहीं थी, इसलिए बहन मायके उन्हें देखने आई थी। इसी वजह से नाराज पति ने हत्या की है।

मृतका के भाई का कहना है कि वह पहले भी तेज़धार हथियार से मारने की कोशिश कर चुका है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी को पकड़ कर सख्त से सख्त सज़ा दी जाए। इस तरह खुलेआम अपराध को अंजाम देने से बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+