Begusarai News: शाहिद हत्या मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली, जांच संदेहास्पद- अवधेश कुमार राय

Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले में पिछले दिनो पोखरिया नवाब चौक निवासी 24 वर्षीय रिक्शा चालक शाहिद (अमन) हत्या कर दी गई। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि अमन के गायब होने की सूचना टाउन थाना को दी गई थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही की वजह से उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

दर्दनाक मौत देने के बाद अमन को पानगाछी के बहियार में फेंक दिया गया। इस पूरे मामले में आज तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, जांच संदेहास्पद लग रहा है।

Begusarai News Police hands empty in Shahid murder case investigation doubtful- Awadhesh Kumar rai

Recommended Video

    Begusarai News: शाहिद हत्या मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली, जांच संदेहास्पद- अवधेश कुमार राय

    गुरुवार को पीड़ित परिजन से मिलने पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय,एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा मिलने पहुंचे। शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें इंसाफ़ दिलाने का का भरोसा दिलाया। वहीं पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार इस हत्या की उच्च स्तरीय जांच करे।

    पीड़ित परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था करे और हत्यारे की तुरंत गिरफ्तारी करे, इसकी लिखित सूचना पार्टी की ओर से राज्य के पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव को भी दी गई है। उसमें यह मांग की गई है कि इस घटना की राज्य स्तर से अपराध अनुसंधान विभाग की विशेष टीम गठित की जाए जिससे असली गुनहगार गिरफ्त में आ सके।

    पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय, एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा और वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजवर ने कहा कि पुलिस प्रशासन को लंबा समय मिला। उस समय में वह अपराधी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज सकती थी, लेकिन पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता चिंता का विषय है।

    इस घटना के स्वरूप से पता चलता है कि किसी बदमाशों ने बदले की भावना से अमन उर्फ शाहिद की हत्या कर शव को पानगाछी में फेंक दिया। इस घटना में टाउन थाना पुलिस का ढुलमुल रवैया संदेहास्पद है,इस पर पुलिस अधीक्षक को विचार करने की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+