Begusarai News: बाल श्रम के ख़िलाफ़ जागरुकता अभियान, बैठक कर जिला टास्क फोर्स ने किया ये काम

Begusarai News: बेगूसराय जिले में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा कारगिल विजय भवन सभागार में बाल श्रम बाल विवाह जैसे विभिन्न मुद्दों पर पर जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स का बैठक आयोजन किया गया। उपविकास आयुक्त बेगूसराय की इस बैठक की अध्यक्षता में यह बैठक हुई।

निखिल रंजन और दुर्गाशंकर प्रसाद (श्रम अधीक्षक) बेगूसराय द्वारा संयुक्त रूप से बैठक की शुरुआत की गई। दोनों श्रम अधीक्षक ने पिछले तीन सालों के दौरान श्रम संसाधन विभाग के द्वारा जिले में धाबा दल के संचालन के दौरान बाल श्रम के ज़रिए आज़ाद कराए गए बाल श्रमिकों का आंकड़ा जारी किया।

Begusarai News Awareness campaign against child labour District Task Force did this work by holding a meeting

इसके साथ ही विभाग द्वारा योजनाओं के ज़रिए लाभान्वित बाल श्रमिकों (बच्चों) के आकड़ा भी दिया। वहीं नियोजकों पर हुई कार्रवाई जुड़ी प्रगति प्रतिवेदन टास्क फ़ोर्स के सदस्यों के सामने पेश किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने बच्चों के जीवन उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण विचारों को साझा किया।

इस दौरान कौशल किशोर विकल के द्वारा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के द्वारा तैयार किये गए बाल विवाह से संबंधित फॉर्मेट पर चर्चा की गई। इस फॉर्मेट को सभी पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने पर प्रकाश डाला।

इस बैठक में सभी प्रखण्ड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सहित जिले के सभी संबद्ध विभाग के पदाधिकारी (शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति, चाईल्ड लाइन 1098, गैर सरकारी संगठन, वैशाली समाज कल्याण संस्थान के कौशल किशोर विकल, श्रमिक यूनियन के रामानंदसागर, एकटू के चंद्रदेव वर्मा मौजूद रहे।

इन सबके अलावा विमुक्त बाल श्रमिक के अभिभावक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष, बेगूसराय एवं उपविकास आयुक्त सहित सभी पदाधिकारीयों के संयुक्त उपस्थित में बाल श्रम के खिलाफ गांव शहर मुहल्ले में प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+