Begusarai News: अमन हत्याकांड के परत दर परत खुले राज़, पुलिस ने किया हैरतअंगेज़ ख़ुलासा, जानिए मामला

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में हुए अमन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। परत दर परत कई राज़ खुले हैं। मुफस्सिल क्षेत्र के हनुमानगढ़ी से उत्तर-पुरब बहियार में एक व्यक्ति मो० अमन उर्फ शाहिद की हुई हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया। वारदात में शामिल दो बदमाश को 1 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 1 चोरी के मोटरसाईकिल और 1 सोने की चकती के साथ गिरफ्तार किया है।

Recommended Video

    Begusarai News: अमन हत्याकांड के परत दर परत खुले राज़, पुलिस ने किया हैरतअंगेज़ ख़ुलासा, जानिए मामला

    ग़ौरतलब है कि बीते 27 सितंबर 2024 को मुफस्सिल थाना इलाके के हनुमानगढ़ी उत्तर-पुरब बहियार में पोखरिया के रहने वाले अमन उर्फ शाहिद की हत्या कर मिट्टी में गाड़ दिया गया था। फिरोजा खातून (मृतक की मां) के लिखित आवेदन पर नगर थाना में कांड सं.538/24, धारा-103 (1)/238(a)/303(2) /3(5) बी.एन.एस के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।

    Begusarai News Aman Shahid case secrets revealed layer after layer police made surprising revelation

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि मेरे नेतृत्व में नगर थाने की पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना संकलन के क्रम में बीते रात गुप्त सूचना के मिली थी। कांड का अभियुक्त प्रितम कुमार उर्फ घुटरा हथियार और गोली के साथ मोटरसाईकिल से पानगाछी की तरफ आ रहा है।

    सूचना मिलते ही नगर थाना और मुफस्सिल थाना पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की, गुप्ता बांध के पास मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तफ्तीश करने पर उसने अपना नाम प्रितम कुमार उर्फ घुटरा उम्र करीब 19 वर्ष बताया, जो कि हनुमानगढ़ी मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी राजीव सिंह का पुत्र है।

    युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 01 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट के चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद की गई। इसे ज़ब्त करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। वहीं तफ्तीश में पता चला कि अमन उर्फ शाहिद की हत्या, लूटपाट, छिनतई मामले में उसने अपना गुनाह क़बूल किया।

    प्रितम कुमार ने अपने सहयोगी साथी अभिषेक कुमार ( पुत्र-संजीत सिंह, निवसी हनुमानगढ़ी, थाना-मुफस्सिल, जिला-बेगूसराय) जिसे 20 अक्टूबर को पानगाछी के पास ही हथियार के साथ पकड़ा गया था। इसके साथ ही 4 अन्य ने मिलकर करीब 1 महीने पहले हनुमानगढ़ी स्थित जादव बैठका के पास अमन उर्फ शाहिद की हत्या कर पास के ही खेत में शव को दफनाया दिया था।

    2 दिन पहले भी अभिषेक कुमार के साथ मोटरसाइकिल से जाते हुए बड़ी दुर्गा स्थान के पास एक महिला से सोने का चकती छिनकर भाग गया था, जादव बैठका के पास उसे छिपाकर रखा था। पुलिस टीम की टीम ने सोने की चकती को भी बरामद किया गया। हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, ई-रिक्शा और मोबाईल की बरामदगी के लिए छापेमारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि अमन उर्फ शाहिद AK-4756 लाखों गैंग का सक्रिय सदस्य था, जो कई अवैध कारोबारी करता था। इसी मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर अपने गैंग के सदस्यों ने ही विवाद में अमन उर्फ शाहिद को गोली मारकर हत्या कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+