Begusarai News: एक्शन मोड में बेगूसराय के नए जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, दिया ये सख्त निर्देश
Begusarai DM News: बेगूसराय के नये जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला पदभार लेने के बाद से ही एक्टिव मोड में नज़र आ रहे हैं। वह लगातार विभागीय बैठक कर जिले के सभी पदाधिकारियों के लिए दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी डीएम तुषार सिंगला ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
डीएम तुषार सिंगला ने जिला के सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहने का निर्देश दिया। उनके द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में ख़ास तौर से आरडब्ल्यूडी (RWD) सड़कें एवं पीएचई (PHE) जल आपूर्ति परियोजनाओं पर फोकस करें।

जिला पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के आस-पास स्थित पंचायतों में जलस्तर बढ़ रहा है,उसकी भी निगरानी करें। इसके साथ ही जिले में चलाई जा रही विद्यालय परियोजनाएं, पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां एवं पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव, पीआरएस, आवास सहायक आदि कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने सभी पदाधिकारी को ख़ास हिदायत दी है कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में, यह भी देखें कि स्वास्थ्य केंद्र सुचारू रूप से कार्य कर रहा हो, बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर हो और नगर क्षेत्र में यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करें।
मंगलवार 17 सितंबर को जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को प्रतीकात्मक चाबी बांटने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर 65 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। वहीं 14 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से गृह प्रवेश के लिए चाबी भी दी गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय साल 24-25 के तहत लाभार्थियों को पहली किश्त की राशि का भुगतान की गई। इसके अलावा मिशन गृह प्रवेश के तहत पूर्ण कराए गए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को स्वीकृति पत्र और चाबी प्रधान की गई।












Click it and Unblock the Notifications