बिहारः बेगूसराय में दो युवकों की मॉब लिंचिंग, एक की मौत

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है, जहां चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई तथा लोगों में आक्रोश का माहौल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर के समीप की है। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के प्रमिला चौक निवासी सागर साह के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है।

begusarai mob lynching one man died

जबकि गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड विष्णुपुर निवासी हरि साह के पुत्र करण कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मोबाइल चोरी के आरोप में सोमवार को भीड़ ने दो युवक को पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों युवक रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन भीड़ ने एक नहीं सुनी और बेरहमी से पीटते रहे।

गंभीर रूप से घायल दोनों युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सन्नी कुमार की मौत हो गई। जबकि करण कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। सन्नी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आज सुबह 15-20 लड़का आए और सन्नी को खींचकर ले जाने लगे।

विरोध करने पर पिता को भी पीट दिया और सन्नी को जबरदस्ती बाइक से ले जाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि दो अपराधी इसे अपने साथ आपराधिक वारदात में शामिल होने के लिए दबाव बनाते थे, जिसका विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी गई थी।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर थानाध्यक्ष का कहना है कि सन्नी कुमार को पीट-पीटकर सर्वोदया नगर में छोड़ दिया गया।

घायल हालत में सर्वोदया नगर से उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगुसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+