बेगूसरायः 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर बदमाशों ने किया गैंगरेप, चार दिन तक नहीं दर्ज हुआ मामला
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 14 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन सुबह के वक्त सुनसान जगह पर छोड़कर चले गए। पुलिस ने भी करीब चार दिन मामला दर्ज किया। पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने बताया कि करीब चार दिन तक मामला दर्ज करवाने के लिए वो थाने से लेकर एसपी ऑफिस के चक्कर काटते रहे। किसी ने उनकी मदद नहीं की।

आखिर में विजयादशमी की रात महिला थाने में पीड़िता ने आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। गैंगरेप की यह घटना जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने बताया कि 11 अक्टूबर को वह रात के 9 बजे के आसपास वह अपने घर से पास की दुकान में सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। खेत में दो युवकों ने हथियार के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया। 12 अक्टूबर की सुबह उसे सुनसान जगह पर छोड़कर चले गए।
इसके बाद वह अपने घर पहुंची और परिजनों को गैंगरेप की घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर भगवानपुर थाने में शिकायत करने पहुंचे। वे चार दिनों तक थाने और एसपी ऑफिस के चक्कर लगाते रहे लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। विजयादशमी के दिन पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपी गांव के ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications