शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि के अंतिम दर्शन में जुटे हजारों लोग, अमर रहे के जयकारों से गूंज उठा इलाका
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए जीडी कॉलेज में भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दर्शन के लिए सुबह 7 बजे उनका पार्थिव शरीर जीडी कॉलेज में रखा गया। लोग सुबह सात बजे से ही अंतिम दर्शन के लिए एकत्रित होने लगे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय और वंदेमातरम का नारा लगाते रहे। दो घंटे बाद नौ बजे अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर सिमरिया घाट के लिए रवाना हुआ।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, निवर्तमान मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, निवर्तमान डिप्टी मेयर राजीव रंजन, कांग्रेस नेता अभय सिंह, अनुपम कुमार अन्नु आदि थे।
इस मौके पर केंद्रीय गिरिराज सिंह ने कहा कि कश्मीर के रजौरी जिले में एलओसी के पास लैंडमाइन ब्लास्ट में शहीदों के खून का बदला पाकिस्तान से लेंगे। उन्होंने कहा कि ऋषभ रंजन देश के लिए शहीद हुआ है। परिजनों को उनके शहीद होने पर गर्व है लेकिन उनकी मौत पर गम भी है। शहीद लेफ्टिनेंट ऋषभ रंजन चाहता तो देश का बड़ा इंजीनियर बनता, लेकिन इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने देश की रक्षा के लिए देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए उन्होंने सेना में जाने का फैसला लिया।
इसके अलावा गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी बहन बहनोई भी कश्मीर में सेना में कार्यरत हैं। जिनका पूरा परिवार देशभक्ति के लिए जीते और मरते हैं। यह परिवार ने आज दिखाया है कि देश पहले व परिवार बाद में। केंद्रीय मंत्री ने उनके माता-पिता को नमन करते हुए कि ऋषभ रंजन जैसे पुत्र को पैदा कर आपने देश का सिर ऊंचा किया है। शहीद मृतक के मामा व जदयू नेता सुदर्शन सिंह ने कहा कि एक साल पहले ही उन्होंने सेना में ननौकरी ज्वाइन की थी। एक माह पहले ही नौसेना सेक्टर में पोस्टिंग हुई थी। घर का इकलौता चिराग था। बीते रविवार की रात करीब एक बजे लेफ्टिनेंट ऋषि का पार्थिव शरीर पिपरा मीरगंज स्थित आवास पर पार्थिव शरीर लाया गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।












Click it and Unblock the Notifications