बेगूसरायः बीच सड़क पर फाड़े कपड़े फिर बांधकर घंटों होती रही युवक की पिटाई

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के तेनाय थाना क्षेत्र के लखनपुर वार्ड नंबर 5 में एक युवक पर दबंगों का कहर जमकर टूटा है। मामूली विवाद के दौरान उसे बीच सड़क पर नग्न कर हाथ-पैर बांध बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां भीड़ तमाशबीन बनी रही। भीड़ में से किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपका दिल दहल जाएगा।

begusarai man tied another man and beat him since hours

युवक श्याम सुंदर साह का अपने पड़ोसी राम भरोसे यादव के साथ विवाद हो गया। इसके बाद राम भरोसे यादव को इतना गुस्सा आ गया कि उसने श्याम सुंदर को पहले सड़क पर खींचकर पीटा फिर कुछ दबंगों व परिवार के लोगों की मदद से नग्न कर बांध दिया। इसके बाद उसकी लाठी-डंडे से घंटों जमकर पिटाई की। वारदात के दौरान युवक श्याम सुंदर साह लगातार रहम की भीख मांगता रहा। लेकिन दबंगों ने लगातार उसकी पिटाई की। वहां लोगों की भीड़ चुपचाप तमाशा देखती रही। युवक लगातार रहम की भीख मांगता रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी दबंगों ने लगातार उसकी पिटाई की।

बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने पहल कर मामले को शांत किया। इसके बाद युवक को मुक्त कराया जा सका। घटना के संबंध में पीड़ित श्याम सुंदर साह ने राम भरोसे यादव एवं अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। राम भरोसे यादव ने भी मारपीट की एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस इसे प्रथम दृष्‍टया भूमि विवाद में मारपीट का मामला बता रही है। फिलहाल आरोपित गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+