Begusarai Lok Sabha: शहनवाज़ हसन पर लगा BJP एजेंट होने का आरोप, निर्दलीय उम्मीदवार ने दी ये दलील

Begusarai Independent Candidate News: बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट पर भाजपा की मुश्किलें भोजपा नेता और कार्यकर्ता बढ़ा रहे हैं। सांसद गिरिराज सिंह का जमकर विरोध हो रहा है, हालात ये हो गए हैं कि जदयू दिग्गज नेता, 3 बार विधायक रह चुके बोगो सिंह भी महागठंधन प्रत्याशी के प्रचार प्रसार में उतर चुके हैं।

भाजपा की राह उनके ही नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं। वहीं महागठबंधन के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों नें मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी क्रम में एक निर्दलीय प्रत्याशी शहनवाज़ हसन पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भाजपा एजेंट होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अल्पसख्यकों का वोट काटने के लिए ही गिरिराज सिंह ने पैसे देकर शहनवाज़ हसन को चुनावी मैदान में उतारा है।

Begusarai Independent Candidate Shahanwaz Hassan BJP Agent know what answer he gave

वन इंडिया हिंदी ने इस आरोप पर निर्दलीय प्रत्याशी शहनवाज़ हसन की प्रतिक्रिया ली। उन्होंने पूछा कि आप पर भाजपा एजेंट का आरोप लग रहा है। लोगों का कहना है पहले सीपीआई में थे, फिर भाजपा में गए और अब सीपीआई नेता के ख़िलाफ़ वोट काटने के लिए चुनावी ताल ठोक दी है। वीडियो में देखें उन्होंने क्या कुछ कहा है?

Recommended Video

    निर्दलीय उम्मीदवार शाहनवाज़ हसन का धमाकेदार इंटरव्यू

    इस सवाल के जवाब में शहनवाज़ हसन ने कहा कि अगर मैं भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी मैदान में डमी कैंडिडेट होता तो मेरे पास चुनाव प्रचार के लिए ढेर सारे पैसे होते। भाजपा द्वारा इतना पैसा ज़रूर दिया जाता कि मैं अपने पोस्टर बैनर वगैरह छपवा सकूं। अपने साथियों को चाय पानी करवा सकूं।

    मेरे पास पैसे नहीं हैं, मैं मोटरसाइकिल से अपने बॉडिगॉर्ड को लेकर चुनावी प्रचार कर रहा हूं। अगर मैं भाजपा एजेंट होता तो मेरे पास पैसे बेशुमार होते, दूसरा जब ख़र्च के लिए पैसे देगा तो कंजूसी क्यों करना। मैं भी पूरा दिखाव करता और लाव लश्कर के साथ घूमता, लेकिन हक़ीकत यह है कि मैं युवाओं की हालत देखकर उनके हालात बदलने के लिए चुनावी मैदान में उतरा हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+