पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आई बीवी को बचाया, खुद अपनी जान गंवा बैठा पति

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार की सुबह एक युवक पत्नी की जान बचाने के दौरान अपनी जान गंवा बैठा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तथा पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है । घटना डंडारी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 तेतरी गांव का है। परिजनों ने बताया कि राजकुमार शाह पुणे में रहकर मजदूरी करता था और बीते 4 दिसंबर को अपने भांजे की शादी के सिलसिले में बेगूसराय आया था।

begusarai husband died during saved wife life

उन्होंने बताया कि आज मृतक की पत्नी देवकी देवी उसके स्नान करने के लिए इलेक्ट्रिक आयरन रॉड से टब में पानी गर्म किया जा रहा था। उसी दौरान उसे करंट लग गया। यह देख राजकुमार उसे बचाने के लिए दौरा और अपनी पत्नी की जान तो बचा भी ली लेकिन उसके बदले अपनी जान गंवा बैठा ।

घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पूर्णिया में पुलिसकर्मी का दरियादिली
बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिसकर्मी की दरियादली सामने आई है। सोमवार की देर रात खजांची हाट थाना के उर्सलाइन स्कूल के पास एक चंदन नाम का युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलते ही खजांची हाट के थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। मृतक चंदन के बैग में 26 हजार रुपये और आधार कार्ड भी था।

begusarai husband died during saved wife life

पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिजन को 26 हजा रुपये सौंप दिया। इससे पहले पुलिसकर्मियों ने चंदन को बचाने की भी काफी कोशिश की। खजांची हाट थाना के सिपाही आगे पासवान ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली वे लोग आनन-फानन में पहुंच कर तुरंत युवक को अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं मृतक के परिजन ने कहा कि चंदन पूर्णिया में रहकर एक अस्पताल में नाइट गार्ड का काम करता था। सोमवार की देर रात पेड़ से टकराने के कारण सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। वह भागलपुर जिला के शाहजाद पुर गांव का निवासी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+