बेगूसरायः 400 लोगों की भरी पंचायत में दबंगों ने दिव्यांग को मार डाला

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही कटहरी टोला में भरी पंचायत में दबंगों ने एक दिव्यांग को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के दबंगों पर ही सभा के दौरान गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बीते मंगलवार की रात को सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोला में उस वक्त भगदड़ मच गई जब करीब 300 से 400 लोग एक जगह एकत्रित होकर गांव की सड़क निर्माण के लिए पंचायत कर रहे थे।

begusarai goons killed disbale man durin panchayat

लोगों का आरोप है कि शिवाला की जमीन होने के बाद भी गांव के दबंग अनिल राय और मुन्ना राय ने उसका अतिक्रमण कर लिया है। हाल ही में उसी जमीन के अगल-बगल ढलाई सड़क का निर्माण होना शुरू हुआ हैष शिवाला की जमीन होने के चलते गांव वालों ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए कहा और इस दिशा में गांव के लोगों ने पहल करना शुरू कर दिया।

इसी बात को लेकर दिन में ग्रामीणों और अतिक्रमणकारियों के बीच झड़प भी हुई और फिर शाम को गांव वालों ने पंचायत कर इसका फैसला करने का निर्णय लिया। इसी पंचायत में शत्रुघ्न पासवान को भी बुलाया गया था। आरोप है कि पंचायत के दौरान ही अनिल राय और मुन्ना राय ने गोलीबारी शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने शत्रुघ्न पासवान पर भी फायरिंग कर दी।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने शत्रुघ्न पासवान को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+