Begusarai Flood: ‘गिरिराज सिंह कुछ लोगों के...’, बाढ़ पीड़ितों के लिए समय नहीं, केंद्रीय मंत्री पर भड़के अमीन
Begusarai Flood News Today: बिहार में विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रदेश के कई ज़िलों में बाढ़ की समस्या पैदा हो गई है। बेगूसराय में भी कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी ज़ाहिर की।
अमीन हमज़ा ने कहा कु हर एक 2 साल में बेगूसराय के गंगा नदी में बसे घरों में पानी और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती जाती है। जिला के जनप्रतिनिधियों सहित जिले के आला अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है, लेकिन इन लोगों की लापरवाही और उदासीन रवैये की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बाढ़ की समस्या होते ही लोगों को खाने-पीने और रहने-सहने पर भी आफत हो जाती है। पानी में डूबने की वजह से लोगों क जान तक चली जाती है। इसका स्थाई समाधान ना ही बेगूसराय के जनप्रतिनिधि निकाल पाते हैं और ना ही जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है।
बाढ़ का पानी घटते ही इलाकों में डेंगू हैजा प्लेग जैसी खतरनाक बीमारियां पैदा होने लगती है। इस मसले पर किसी का ध्यान नहीं रहता है। अमीन हमज़ा ने कहा कि बेगूसराय के सांसद को जिले की जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
वोट के लिए जीते हैं और अपने कुछ निजी लोगों को छोड़कर बाकी किसी की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया। बाढ़ वाले इलाके में वह कहीं दिखाई नहीं दिये। बाढ़ पीड़ित इलाकों की समस्याओं को एकत्रित कर 30 जून को जिले के छात्र नौजवान जिलाधिकारी के पास प्रदर्शन करेगा।
जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार और जिला सचिव सत्यम भारद्वाज ने कहा कि सांसद को जब वोट लेना था, तो पूरे बेगूसराय क्षेत्र में घूम घूम कर नए-नए झूठे सपने दिखाकर वोट ले लिये। अब उसी जनता को ठग रहे हैं। बेगूसराय के बहुत सारे इलाके बाढ़ से जूझ रहे हैं, बड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
कई मौतें हुई लेकिन इनको उससे कोई मतलब नहीं है। इनको जिन छोटे विवाद में भी दंगा की संभावना लगेगी तुरंत पहुंच जाएंगे और आग में घी डालने का काम करेंगे। बाकि जनता की समस्याओं से इन्हें कोई लेना देना नहीं,ऐसे सांसदों पर बेगूसराय को विचार करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications