बेगूसरायः महिला की हत्या कर भाग रहे आरोपित को गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला

बेगूसराय। दोहरी हत्याकांड से बेगूसराय एक बार फिर दहल उठा है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति । रास्ते के विवाद में एक बार फिर से खूनी संघर्ष सामने आया है। घटना बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना अंतर्गत उलाव गांव की है, जहां महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को खदेड़ पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला।

begusarai double murder woman died

मृत महिला की पहचान उलाव निवासी सुबोध साह की पत्नी नितू देवी के रूप में की गई है। वहीं मृतक आरोपी की पहचान मचहा गांव निवासी राधेश्याम सिंह का पुत्र खाद व्यवसायी जयशंकर सिंह उर्फ घेटो सिंह बताया जा रहा है ।मृतका के पुत्र ने बताया कि पिता-पुत्र अपने मवेशी को अहले बांध रहे थे उसी दौरान हथियार के साथ एक व्यक्ति आया और उसकी मां को गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपी को खदेड़ कर पकड़ लिया और पीट-पीट कर हत्या कर दी ।

वहीं सदर डीएसपी राजन सिन्हा ने दो लोगों के हत्या होने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया रास्ते की विवाद का मामला सामने आ रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। अनुसंधान के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा होने की सम्भावना है। फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए घटना स्थल पर सिंघौल थाने सहित कई थानों का पुलिस दल कैम्प कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+