Begusarai News: आलोक हत्याकांड का खुलासा, 3 बदमाश गिरफ्तार, जिंदा कारतूस, कट्टा और मोबाइल बरामद
Begusarai SP News: बेगूसराय में हुए आलोक हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जिला के मंझौल ओपी क्षेत्र के जयमंगला गढ़ में आलोक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आलोक हत्याकांड का एसपी योगेंद्र कुमार ने सफल उद्भेदन किया है।
बेगूसराय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए को बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में बटोहिया का साला सत्यम आनंद मारा गया था। रामदिरी गांव के रहने वाले आलोक कुमार की हत्या उसी ने की थी और लाश को जयमंगलागढ़ में फेंक दिया था।

Recommended Video
पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कांड के उदभेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंझौल श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम पु.अ.नि अजीत कुमार, ओ.पी. अध्यक्ष मंझौल, स.अ.नि बिसम्बर सिंह मंझौल ओ.पी, पीटीसी हीरा बाबु, सशस्त्र बल मंझौल ओ.पी और जिला आसूचना इकाई को टीम में शामिल किया गया।
गठित टीम ने सूचना के आधार और तकनीकी अनुसंधान के ज़रिए घटना में शामिल अपराधी मंझौल निवासी दिलीप प्रसाद सिंह के पुत्र सत्यम आनंद, पिंकू कुमार के पुत्र रजनीश कुमार और पिंकू कुमार सिंह के पुत्र रमन कुमार को गिरफ्ता किया है। आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल भी बरामद हुए।












Click it and Unblock the Notifications