Sand Art: बापू गांधी की तस्वीर से दिया अनोखा संदेश, जानिए कितनी मेहनत और कितने टन बालू से तैयार हुई कलाकृती

International Sand Artist: भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत देशभर में बड़े ही जोर शोर और उत्साह से स्वच्छता अभियान चलाया जा हैं। इसी क्रम में पश्चिमी चंपारण के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत भितिहरवा गांधी आश्रम के थीम पार्क में 17 सितंबर से शुरू हुए और 2 अक्टूबर तक चलने वाली 15 दिवसीय स्वच्छता उत्सव का आगाज मगंलवार को हुआ।

हर खास अवसरों पर अपनी बेमिसाल कलाकृति से सुर्खियों में चर्चा रहने वाले चंपारण के लाल अंतर्राष्ट्रीय युवा रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शानदार कलाकृति बनाई है। मधुरेंद्र के कला की लोग जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं कलाकृति के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।

Bapu Gandhi picture unique message international artist artwork from 5 tons of sand in 3 days

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय कलाकार मधुरेंद्र ने बताया कि तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद 5 टन बालू से रेत पर महात्मा गांधी की स्वच्छता ही सेवा की कलाकृति उकेरी है। इसमें लिखा संस्कार स्वच्छता, स्वभाव स्वच्छता। अच्छा लग रहा है कि यह कलाकृति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग कलाकृति के साथ मोबाईल फोन में सेल्फी लेते हुए काम की तारीफ कर रहे हैं।

Recommended Video

    बापू गांधी की तस्वीर से दिया अनोखा संदेश,मधुरेंद्र के कला की लोग जमकर तारीफ़ कर रहे हैं

    स्वच्छता पखवाड़े के उद्घाटन सत्र के दौरान सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की जन जागरुकता के लिए रेत पर बनाई गई कलाकृति के केन्द्रीय राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे भी मुरीद हो गए। मधुरेंद्र को पीठ थपथपाकर बधाई भी दी। वहीं सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पिपल के हरे पत्तों में बनी पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की तस्वीर भी भेंट की।

    आपको बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र हमेशा देश विदेशों में हुए प्रकृति घटनाएं, महापुरुषों की जंयती और पुण्यतिथियों, ज्वलंत विषयों तथा सरकारी योजनाओं पर अपनी विशेष कलाकृति पेश कर समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। मधुरेंद्र वैश्विक शान्ति सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान, बिहार रत्न, चम्पारण गौरव, यूथ आईकॉन, आम्रपाली सम्मान, वैशाली गणराज्य, मगधरत्न, शाहिद सम्मान सहित सैकड़ों अवार्ड हासिल कर चुके हैं।

    सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार बिहार लोकसभा चुनाव 2019, बिहार विधानसभा 2020 और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के ब्रांड एंबेसडर सहित इंटरनेशनल सैंड फेस्टिकल के विजेता भी हैं। उनकी कई रेत की मूर्तियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। मधुरेंद्र ने दुनियां भर में 12 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिताओं और उत्सवों में भाग लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीता हैं।

    सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र सार्क देश नेपाल के विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेला, अंतर्राष्ट्रीय रेत कला उत्सव ओड़िसा, विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला, बिहार के राजगीर महोत्सव, बौध महोत्सव गया, थावे महोत्सव, मंदार महोत्सव बांका, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, सहित देश विदेशों में सैकड़ों सरकारी और गैर सरकारी आयोजनों में अपनी कला का अनूठा प्रदर्शन कर बिहार के साथ भारत का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+