बांकाः पति को काम के बहाने ले गई पत्नी फिर प्रेमी ने काट दी गर्दन, बेटी ने सुनाई खौफनाक दास्तां

बांका। बिहार के बांका जिले के शम्भूगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पहले नदी से सिरकटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपित मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। शव कि शिनाख्त शम्भूगंज थाना स्थित पिपरा मुसहरी के रहने वाले 55 वर्षीय श्याम मांझी के रूप में हुई। मृतक श्याम की बेटी सिंधु देवी ने अपनी मां पुतुल देवी और गांव के ही उसके साथी टेम्पू मांझी के खिलाफ पिता की हत्या का मामला दर्ज कराया। सिंधु देवी ने घटना का चश्मदीद के रूप में बयान दर्ज कराया है। बेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी पुतुल देवी को गिरफ्तार कर है।

banka police arrested wife in her husband murder case

वहीं टेम्पू मांझी घर से फरार है। बताया जा रहा है कि मृतक श्याम मांझी पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में मजदूरी करता था, जो वारदात के एक दिन पहले ही घर पहुंचा था। पति के ना रहने पर पुतुल अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी और टेम्पू मांझी का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। मृतक की बेटी सिंधु ने बताया कि घटना के दिन मैं भी अपनी मां के घर में ही थी।

घटना के दिन देर रात पुतुल देवी अपने पति को किसी काम के बहाने से बाहर ले गई और आगे जाकर टेम्पू मांझी उसे खींचकर ले जाने लगा। बाद में शक होने पर मृतक की दोनों बेटियां टॉर्च लेकर खोजने निकली तो उन्होंने देखा कि पुतुल और उसका साथी टेम्पू मांझी उनके पिता को खींचकर ले जा रहे हैं। इस दौरान टेम्पू मांझी ने दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी दी।

बाद में पिता की गर्दन काटकर शव को ठिकाने लगा दिया। इस मामले में खेसर के थनाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने मृतक की पुत्री द्वारा अपनी मां और गांव के ही टेम्पू मांझी के विरुद्ध मामला दर्ज कराने की पुष्टि करते हुए मृतक की पत्नी पुतुल देवी की गिरफ्तारी की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+