बांकाः मुंहबोला भाई बनकर प्रेमिका से मिलने आता था ससुराल फिर बंद कमरे में अश्लील अवस्था में मिला प्रेमी

बांका। बिहार के बांका जिले के चांदन पंखंड के सिलजोरी पंचायत के सुखनीयां गांव में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चार बच्चों की मां प्रेमी के आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। प्रेमी रिश्ते का भाई बनकर चार बच्चे की मां प्रेमिका से मिलने अकसर ससुराल आता था। पति घर में न रहने पर उसके बेडरूम में बैठकर बातें भी किया करता था। लेकिन लोग समझते थे कि भाई बहन से बाते कर रहा है।

मुंहबोला भाई बनकर पहुंचा ससुराल

मुंहबोला भाई बनकर पहुंचा ससुराल

हालांकि कभी-कभार कमरा बंद करके भी वे बात करते थे। लेकिन लोग इस बात पर गौर नही करते थे। इसी क्रम में बीती रात प्रेमी युवक मुंहबोली बहन से मिलने सिलजोरी पंचायत स्थित सुखनियां गांव पहुंचा, जो ग्रामीणों को नागवार गुजरा। विविद हो कि बीती रात झारखंड निवासी प्रेमी धोनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।

प्रेमी ने प्रेमिका के पति के पैर तोड़े

प्रेमी ने प्रेमिका के पति के पैर तोड़े

इसके थोड़ी देर बाद ही सभी बच्चों को मिठाई खिला कर दूसरे कमरा में भेज कर मुंहबोले बहनोई को खिला-पिला कर सुला दिया। इसके बाद प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाने लगा। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने घर को घेर कर सोये पति को जगाकर जानकारी दिया। इससे आक्रोशित पति ने प्रेमी युवक को धर दबोचा।मौका पाकर प्रेमी धोनी ने प्रेमिका के पति को डंडे मारकर पैर तोड़ दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची

पुलिस मौके पर पहुंची

इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रेमी -प्रेमिका को रातभर पलाश के पेड़ में बांधकर रखा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चांदन पुलिस ने प्रेमी युगल को ग्रामीणों से मुक्त कराया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क निर्माण के दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। प्रेमी युवक सड़क निर्माण के दौरान ट्रैक्टर चलाया कराता था। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से मामले को सुलझा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+