बांकाः जमीनी विवाद में चाचा-भतीजा को दौड़ाकर पीटा फिर रेत दिया गला, दोनों की मौत

बांका। बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के खांड़ीपर गांव के पास डांड़ीपर टोला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े चाचा-भतीजा की निर्ममता से हत्या कर दी गई। वहीं एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे चाचा-भतीजा मोटरसाइकिल से बकरा खरीदने के लिए डांड़ीपर टोला आया था। गांव में घुसते ही पहले से घात लगाए करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने दोनों पर हमला बोल दिया। इसके बाद चाचा-भतीजा जान बचाकर भागने लगे। दूसरे पक्ष के लोगों ने न केवल दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बल्कि चाकू से दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी।

banka murder of uncle and nephew in land dispute

दोनों के शरीर पर जख्म के कई निशान भी मिले हैं। इसी दौरान दोनों को बचाने पहुंची महिला पर भी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार नीरज तिवारी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते दोनों की हत्या की गई है। वहीं इस मामले में डेढ़ दर्जन लोगों पर नामजद FIR दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

मृतकों की पहचान डांड़ीपर टोला के रहने वाले 55 वर्षीय विनोद राय और उसके भतीजे 30 वर्षीय रंजीत राय के रूप में हुई। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान जमुनी देवी के रूप में हुई है। जमुनी रिश्ते में रंजीत की चाची लगती है। उसकी हालत गंभीर है। पिछले चार साल से डांड़ीपर टोला में करीब 5 बीघा जमीन को लेकर विनोद राय और नरेश राय की परिवार के बीच विवाद चल रहा था।

7 दिसंबर 2019 की रात को नरेश राय के बेटे पवन राय की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विनोद राय का भाई भरत राय और भतीजा रंजीत राय समेत 6 लोगों को नामजद किया गया था। भरत राय इसी मामले में जेल में सजा काट रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+