बिहारः टायर पंचर बनाने वाले ने सिपाही को मार डाला फिर पुलिस को किया गुमराह

बांका। बिहार पुलिस के एक जवान की हत्या कर सड़क दुर्घटना का रूप देने के मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में एक हत्यारा रितेश यादव को गिरफ्तार करने के साथ-साथ हत्या में इस्तेमाल किए गए रॉड को भी बरामद कर लिया है। घटना राजौन थाना क्षेत्र के नारिपा मोड़ की है। बताया जा रहा है कि रजौन के मिर्जापुर संझा के चंद्रशेखर पंझा गुरुवार की सुबह अपनी बाइक से भागलपुर से पटना के लिए जा रहे थे।इसी दौरान उनकी बाइक पंचर हो गई फिर पंचर बनाने के दौरान दुकानदार से किसी बात को लेकर बहस हो गई तो रितेश यादव ने टायर खोलने वाले लीवर से हमला कर दिया, जिससे पुलिस जवान की मौके पर मौत हो गई।

banka man did murder of policeman during dispute

बताया जा रहा है कि पुलिस जवान की मौत के बाद लाश को सड़क के दूसरे किनारे फेंककर उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस जवान की मौत की सूचना परिजनों को मिली। मृतक के बेटे रौशन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाइक से पिता भागलपुर के लिए निकले थे, जहां से पटना होते हुए आरा जाना था।

गौरतलब है कि चंद्रशेखर पंझा की नियुक्ति इसके पहले रोहतास जिले में थी, जहां से कुछ दिन बाद तबादला कर आरा भेज दिया गया था। तबादला होने के बाद पुलिस जवान चंद्रशेखर अपनी पत्नी को रोहतास से घर छोड़कर आरा जाने के दौरान घटना घटी।

शुरुआती जांच में पुलिस ने भी माना था कि चंद्रशेखर की मौत हादसे के चलते हुई है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मामले का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर रॉड से हमला करने की पुष्टि हुई तो पुलिस जांच करते हुए टायर पंचर बनाने वाले रितेश के पास पहुंची। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही बांका SDPO दिनेश चंद्र श्रीवस्तव घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच की। इस बाबत रजौन के थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने पुलिस जवान की हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में एक की गिरफ्तारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+