बिहारः पहले किया रेप फिर पंचायत से उठकर गया घर और लड़की का गला दबाकर मार दिया

बांका। बिहार के बांका जिले के बौन्सी थाना क्षेत्र के बेनामोहनपुर में रेप के बाद युवती की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 11 बजे युवती अपने माता-पिता से अगल सो रही थी। इसी दौरान सुफियान नाम के युवक ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो परिजन जग गए फिर आरोपित फरार हो गया।

banka man did misdeed before murder of girl

घटना के बाद पीड़ित लड़की के माता-पिता गांव के कुछ लोगों को लेकर आरोपित के घर पहुंच गए। गांव वालों की सलाह पर रात की बात कहकर मामले का निपटारा सुबह करने की बात कही गई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पंचायत बुलाई। पंचायत में युवक पर घर में घुसकर लड़की से रेप करने का आरोप लगाया गया।

इस दौरान आरोपित और उसके पिता बीच पंचायत से उठकर चल दिए। फिर पीड़िता के माता-पिता के पंचायत में होने का फायदा उठाकर दोनों उसके घर पहुंचे और लड़की को अकेला पाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पंचायत के दौरान जब हत्या की खबर पीड़िता के परिजनों को मिली तो सभी घर पहुंचे तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी।

रेप पीड़िता की मौत को लेकर हंगामा शुरू हुआ। इस बीच घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती के शव को कब्जे में लेकर बौन्सी थाना लाया गया है।

इस मामले में पीड़िता के माता-पिता ने रेप के बाद बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बौन्सी के थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+