बिहारः सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर दबंग ने मार डाला
बांका। बिहार के बांका जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंग के कहर देखने को मिला। आरोपी दबंग ने सब्जी बेचने वाली एक महिला की डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दी। यह घटना धोरैया थानाक्षेत्र के बिरनिया गांव की है। घटना के बारे में बताया गया कि रोज की तरह रविवार को भी 65 वर्षीय कामो देवी सब्जी लेकर दिन के 12 बजे गांव में बेचने निकली थी।

वह सब्जी देने के लिये गांव के ही बलराम सिंह के घर गयी थी। सब्जी के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ कि घर से निकल कर जाने के दौरान आरोपी दिलीप सिंह ने कामो देवी की पिटाई करते हुए सिर पर डंडे से करारा प्रहार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। यह घटना कुछ ग्रामीणों के सामने हुई है, जिनका कहना है कि दिलीप सिंह ने ही महिला की हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी खबर दी। मृतका के पति नरेश मंडल ने बताया कि कामो देवी रोज गांव में सब्जी बेचा करती थी। रविवार को भी वह सब्जी बेचने ही निकली थी। इसी दौरान बलराम सिंह के घर उसकी हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications