बिहारः बांका में शादी का झांसा देकर बुलाया घर फिर प्रेमिका को उतार दिया मौत के घाट

बांका। बिहार के बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल युवक ने रजौन के कठौन गांव की एक 19 वर्षीय लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी करने के लिए दहेज की मांग करने लगा। इस दौरान जब युवती ने इनकार किया तो उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने घर बुला लिया और उसकी हत्या कर दी। आरोपित प्रेमी ने घटना रविवार रात को अंजाम दी। वहीं सोमवार को बाराहाट हरिपुर गांव स्थित डांड में जब युवती की लाश मिली तो घटना का खुलासा हुआ।

banka boyfriend did murder of his girlfriend

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरिपुर गांव का रहने वाला 25 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार का प्रेम प्रसंग रजौन के कठौन गांव के रहने वाले कृत्यानंद यादव की 19 वर्षीय बेटी मंजु कुमारी के साथ चल रहा था। दोनों के बीच काफी लंबे समय से रिश्ता चल रहा था। दोनों की एक ही जाति के होने के चलते लड़की के परिजन भी शादी के राजी थे। लेकिन जब सोनू ने दहेज के तौर पर एक बाइक और तीन लाख रुपये नकद की मांग की तो लड़की के परिजनों ने दहेज देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद सोनू ने दूसरी जगह अपनी शादी तय कर ली। इसके बाद मंजू अपने हक की आवाज उठानी शुरू की और जहां लड़के का विवाह तय था, वहां पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दे दी, जिसके चलते सोनू की शादी टूट गई। इसका बदला लेने के लिए रविवार को प्रेमी सोनू ने कोर्ट मैरिज की बात कहकर अपनी प्रेमिका मंजू को कॉल कर अपने घर बुला लिया और उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने गांव स्थित डांड में युवती के शव को फेंक दिया।

सोमवार की सुबह जब गांव के लोग शौच करने के लिए गए तो शव को देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए बाराहाट थाना लाया और घटना की सूचना परिजनों को देते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पिता के आवेदन पर बाराहाट थाने में युवक व उसके पिता पर मामला दर्ज कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+