Baba Siddiqui Death News:‘बाबा’ का कैसा रहा है इतिहास,पूर्व IPS अमिताभ दास ने बताया बॉम्बे में क्यों हुई हत्या
Amitabh Das On Baba Siddiqui Death: महाराष्ट्र कि सियासत के कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर देश भर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है। इसी क्रम में बिहार के बेबाक पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने भी 'बाबा' की हत्या पर अपनी बिंदास प्रतिक्रिया दी है।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अमिताभ दास ने बताया कि बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम बाबा जिउद्दीन सिद्दीकी था। उनके पिता का नाम अब्दुल रहीम सिद्दीकी नाम था। यह लोग बिहार के गोपालगंज के मूलनिवासी थी। मांझा ब्लॉक के शेखटोली से उन्होंने रोज़गार की तलाश में मायानगरी मुंबई का रुख किया। अब्दुल रहीम सिद्दीकी घड़ीसाज़ थे, इसी काम से ज़िंदगी गुज़र बसर होती थी।

कॉलेज लाइफ में बाबा जिउद्दीन सिद्दीकी छात्र राजनीति में सक्रिय हुए और NSUI से जुड़े। इसके बाद वह सियासी सफर में आगे बढ़ते चले गए। सुनील दत्त का साथ मिलने के बाद उनकी दिन दोगूनी रात चौगूनी तरक्की होने लगी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) में कॉरपोरेटर कुर्सी अपने नाम की।
बांद्रा पश्चिम सीट से पहली बार 1999 में कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए। 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के खाद्य और श्रम राज्य मंत्री की ज़िम्मेदारी निभाई। जीत की हैट्रिक लगाने के बाद 2014 में वह चुनाव हारे गए। मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए। 2019 में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया।
इफ्तार पार्टी को उन्होंने ब्रांड बना दिया था, जिसमे बॉलीवुड जगत की नामचीन शख्सियतों का जमावड़ा लगता था। 2013 की इफ्तार पार्टी के दौरान ही बाबा सिद्दीकी ने शाहरुख और सलमान की कड़वाहट को ख़त्म करवाया था।
कांग्रस के 48 साल का नाता उन्होंने फरवरी, 2024 में तोड़कर अजीत पवार के एनसीपी में शामिल हो गए। कांग्रेस इस बात से नाराज़ हो गई औऱ बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को पार्टी से निकाल दिया। अमिताभ दास ने कहा कि यह तो हुई सियासत की बात अब उनकी हत्या के मुद्दे पर आते हैं।
12 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में विजय दश्मी मनाई जा रही थी। बाबा सिद्दीकी भी अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर पहुंचे थे। खेतवाड़ी के पास 3 लोगों ने उनपर जानलेवा हमला किया, 2 गोली उनके पेट में लगी और एक गोली उनके छाती में लगी, वह गिर गये। अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए।
बाबा सिद्दीकी के 3 कातिलों में से दो क़ातिलों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। अब सवाल उठता है कि उनकी हत्या किसने करवाई होगी। पहली शक की सूई लॉरेन्स बिश्नोई गैंग पर गई। यह बहुत बड़ा गैंग्स्टर है, उसकी गतिविधियां चलती रहती हैं। उसका गैंग सक्रिय रहता है।
बाबा सिद्दीकी को सलमान खान के करीबीयों में शुमार किये जाते थे, चूंकि सलमान खान की हत्या की लॉरेन्स बिश्नोई ने कसम खाई है। क्योंकि बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है और लॉरेन्स बिश्नोई सलमान खान को काले हिरण के शिकार दोषी मानता है। बाबा सलमान के क़रीबी थे, इसलिए उसकी हत्या करवा दी गई।
सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि, बाबा सिद्दीकी को Y सेक्यूरिटी मिली हुई थी, तो उस वक्त उनके गॉर्ड्स कहां थे। दोनों क़ातिल से पूछताछ की जा रही है। बाबा सिद्दीकी की हत्या ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब VIP महफूज़ नहीं तो आदमी की क्या हालत होगी।












Click it and Unblock the Notifications