बिहारः औरंगाबाद में JDU नेता की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफ्फस्सिल थानाक्षेत्र के ओरा पुल के पास गुरुवार की सुबह मुंशी बिगहा गांव निवासी जदयू नेता बैजनाथ प्रसाद चंद्रवंशी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया इसके बाद जीटी रोड पर लाकर गाड़ी से कुचल दिया। ऐसा नेता के परिजनों का आरोप है। जदयू नेता की मौत पर गुस्साए लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। वहीं जाम हटाने पहुंचे पुलिस को आक्रोशित भीड़ ने खदेड़ दिया। इस दौरान जीटी रोड पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।

aurangabad jdu leader beaten to death

परिजनों ने बताया कि बैद्यनाथ प्रसाद चंद्रवंशी जदयू के पंचायत अध्यक्ष थे, हर रोज की तरह आज भी वह सुबह के वक्त टहलने निकले थे। इसी दौरान गांव के ही सुदर्शन शर्मा, प्रमोद शर्मा, कृष्णा शर्मा, राजू शर्मा, रिंकू शर्मा, जितेंद्र यादव, लालदेव यादव आदि लोगों ने उन्हें घेर लिया और पीट-पीटकर उनकी जान ले ली। उनसे बैजनाथ का पुराना विवाद चल रहा था। इसके बाद शव को जीटी रोड पर रखकर वाहन से कुचल दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं हत्या की घटना पर आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया।

वहीं मुफस्सिल थाना को प्रभारी थानाध्यक्ष हीरानंद झा और अन्य पुलिस बल को आक्रोशित भीड़ ने खदेड़ दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थानाध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की भी की। आक्रोशित लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+