Aurangabad News: ‘शाम का वक्त और रूटीन चेकअप’, पुलिस ने इस वजह से किया 3 को गिरफ्तार, जानिए मामला

Aurangabad Latest News: बिहार में अवैध खनन पर लगाम कसने के मकसद से विभिन्न रणनीतियों पर काम किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के लगभग सभी संबंधित ज़िलों में अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस द्वारा रूटीन चेकअप भी किया जा रहा है। ताज़ा मामला बिहार के औरंगाबद ज़िले का है, जहां अवैध खनन के आरोप में 3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

अवैध खनन मामले में औरंगाबाद जिला के कासमा थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। कासमा थाना अध्यक्ष मो. इमरना आलम ने वन इंडिया हिंदी से बताया कि रूटीन चेकिंग चल रही थी। 03 सितंबर को करीब 05:20 बजे शाम में कासमा थाना अन्‍तर्गत ग्राम पाण्‍डेय कर्मा में चेकिंग की जा रही थी।

Aurangabad bihar news in hindi

रफीगंज-कासमा मुख्‍य मार्ग से कासमा थाना एवं खनन विभाग के साथ संयुक्‍त रूप से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पत्‍थर (गिट्टी) लदा हुआ तीन ट्रैक्‍टर जप्‍त किया गया। इनके पास से कोई भी संबंधित दस्तावेज़ बरामद नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की गई। मामले में कासमा थाना कांड सं. 153/24 दिनांक 03.09.24 को दर्ज किया गया।

इस कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्‍त ललेश कुमार उम्र 25 वर्ष (पे. स्‍व. राजकुमार पासवान), विकास कुमार उम्र 28 वर्ष (पे. प्रभु रविदास) और चालक अवधेश यादव उम्र 35 वर्ष (पे0 जागेश्‍वर यादव) तीनो पचार थाना रफीगंज जिला औरंगाबाद के निवासी हैं। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया।

कासमा थाना कांड सं.75/23 और GR 798/23, TR 149/23 के वारंटी अभियुक्त उदय दास उर्फ कइल (पे. स्‍व. रघु दास) निवासी बासर विगहा थाना कासमा जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार कर न्‍यायालय में उपस्‍थापन के लिए भेजा गया है। कासमा पुलिस की कार्रवाई की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं, उनका कहना है कि इसी तरह पुलिस को हमेशा एक्टिव मोड में काम करते रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+